Toll पर लोगों को मिलेगी भारी छुट। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

नई टोल नीति से राहत: जितना चलेंगे, उतना ही टोल भरेंगे, सरकार ला रही बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार देशभर में नई टोल वसूली प्रणाली लागू करने जा रही है, जिससे हाइवे पर यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है। यह नीति अगले 7 से 10 दिनों में लागू की जा सकती है, जिसके बारें में लोगों को जानना जरूरी है।

सिमरन सिंह

केंद्र सरकार जल्द ही देशभर में नई टोल वसूली प्रणाली लागू करने जा रही है, जिससे हाइवे पर यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, यह नीति अगले 7 से 10 दिनों में लागू की जा सकती है और इसका उद्देश्य मौजूदा टोल सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और यूजर-फ्रेंडली बनाना है।

दूरी के अनुसार कटेगा टोल

नई नीति के तहत वाहन चालकों से टोल शुल्क उसी अनुपात में वसूला जाएगा, जितनी दूरी उन्होंने हाइवे या एक्सप्रेसवे पर तय की है। अब अगर कोई वाहन सिर्फ 10 किमी तक यात्रा करता है, तो उसे पूरे रूट का टोल नहीं, केवल उस दूरी का भुगतान करना होगा। इससे खासतौर पर कम दूरी के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

अत्याधुनिक तकनीक से होगी वसूली

नई प्रणाली में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्निशन (ANPR) और फास्टैग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। हर टोल बूथ पर कैमरे लगेंगे जो वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे और फास्टैग के माध्यम से बैंक खाते से स्वतः राशि कटेगी। इससे न केवल लंबी कतारों और ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी बल्कि टोल चोरी पर भी अंकुश लगेगा।

पारदर्शिता और सुविधा में इजाफा

सरकार की इस नई पहल से टोल वसूली में पारदर्शिता आएगी और नकदी लेनदेन की जरूरत खत्म होगी। यात्री बिना रुके सफर कर सकेंगे, जिससे समय, ईंधन और ऊर्जा की बचत होगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस नई नीति से हाईवे यात्रा अधिक सस्ती, तेज़ और सुविधाजनक बन जाएगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए