Mahindra XUV 7XO (Source. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

अब कार नहीं, चलता-फिरता सिनेमा हॉल, Mahindra XUV 7XO में मिलेगा थिएटर जैसा मज़ा

Dolby Vision SUV: महिंद्रा XUV 7XO देश की पहली ऐसी SUV है, जिसमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस दोनों का एक साथ इस्तेमाल किया गया है। ये दोनों ही डॉल्बी लेबोरेटरीज की प्रीमियम ऑडियो-विजुअल तकनीकें है।

सिमरन सिंह

Mahindra XUV 7XO देश की पहली ऐसी SUV बन गई है, जिसमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस दोनों का एक साथ इस्तेमाल किया गया है। ये दोनों ही डॉल्बी लेबोरेटरीज की प्रीमियम ऑडियो-विजुअल तकनीकें हैं, जो अब तक टीवी, सिनेमा हॉल और स्मार्टफोन में देखने-सुनने को मिलती थीं। अब वही शानदार अनुभव सीधे कार के अंदर मिलेगा।

डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस क्या खास बनाते हैं

डॉल्बी विजन तकनीक पिक्चर क्वालिटी को एक नया स्तर देती है। इसमें रंग ज्यादा जीवंत, काले रंग ज्यादा गहरे और ब्राइटनेस कहीं बेहतर नजर आती है, जिससे HDR एक्सपीरियंस पूरी तरह उभर कर सामने आता है। वहीं, डॉल्बी एटमॉस 3D इमर्सिव सराउंड साउंड देता है, जिससे ऐसा लगता है जैसे आवाज चारों तरफ से आ रही हो। कार के अंदर बैठकर फिल्म देखना अब थिएटर जैसा अनुभव देगा।

कार के अंदर OTT और म्यूजिक का पूरा मज़ा

Mahindra XUV 7XO में Gaana ऐप के जरिए डॉल्बी एटमॉस में म्यूजिक सुनने की सुविधा दी गई है। वहीं Sony LIV के माध्यम से डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस में फिल्में, टीवी शो और लाइव स्पोर्ट्स देखे जा सकते हैं। खास बात यह है कि Sony LIV भारत की किसी कार में सिस्टम लेवल पर मिलने वाला पहला OTT प्लेटफॉर्म है। यानी कार का इन-कार एंटरटेनमेंट सिस्टम ही आपका एंटरटेनमेंट हब बन जाता है।

इंजन ऑप्शन और कीमत की जानकारी

महिंद्रा XUV 7XO कुल 8 वेरिएंट और 5 पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 13.66 लाख रुपये से शुरू होकर 24.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसमें 203 बीएचपी का 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 185 BHP का 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है। दोनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है। टॉप डीजल वेरिएंट में AWD सिस्टम भी दिया गया है।

फीचर्स में भी आगे

यह SUV फीचर्स के मामले में भी अपने सेगमेंट में आगे है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, बॉस मोड, वायरलेस चार्जिंग, 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 540-डिग्री कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी में भी 5-स्टार भरोसा

महिंद्रा XUV 7XO ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी है। एडल्ट सेफ्टी में इसे 17 में से 16.03 अंक और बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 41.66 अंक मिले हैं, जो इसे परिवार के लिए एक सुरक्षित SUV बनाते हैं।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन