Norton अगल साल बाइक करेंगे लॉन्च। Source. Meta AI
ऑटोमोबाइल

Norton की नई 450cc बाइक भारत में मचाएगी हलचल? 45 hp तक की पावर और दमदार फीचर्स की चर्चा

Norton 450cc Bike: Norton भारत के बाजार में अगले साल आ सकती है। जिसमें कमाल के फीचर्स के साथ पावर लुक भी देखने के लिए मिलेगा। जो अभी के लिए लोगों की बातो में चर्चा में बनी हुई है।

सिमरन सिंह

Norton India Launch: ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड Norton भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। जिसको लेकर कंपनी ने बताया है कि इसकी एक नई 450cc सिंगल-सिलेंडर रोडस्टर बाइक नवंबर 2026 में इटली के मिलान में होने वाले EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश किया जा सकता है।

वहीं रिपोर्ट में इसको लेकर बताया जा रहा है कि इस बाइक का भारत में लॉन्च 2027 की दूसरी छमाही में हो सकता है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इसके नाम, कीमत और सभी तकनीकी खूबियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

साथ ही अगर यह बाइक तय योजना के मुताबिक आती है तो इसका मुकाबला मिडिलवेट रोडस्टर सेगमेंट में मौजूद Royal Enfield Guerrilla 450 और Triumph की मोटरसाइकिलों से हो सकता है। वहीं TVS Motor के स्वामित्व वाला Norton अब अपनी प्रीमियम पहचान के साथ ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने की दिशा में काम कर रहा है।

Norton की नई 450cc बाइक में कितनी होगी पावर?

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि Norton की इस आगामी बाइक में लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। इसकी अनुमानित पावर 40 से 45 hp और टॉर्क 45 Nm से ज्यादा हो सकता है। वहीं इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

लेकिन ये सभी आंकड़े फिलहाल रिपोर्ट पर आधारित हैं। जिसमें कंपनी की ओर से इंजन की क्षमता, वास्तविक आउटपुट और परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। वहीं इस पावर रेंज में बाइक उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ लंबी राइडिंग के लिए भी दमदार विकल्प चाहते हैं।

डिजाइन और फीचर्स में क्या मिल सकता है खास?

इसके डिजाइन की बात करें तो इस मामले में नई Norton रोडस्टर में मॉडर्न और रेट्रो स्टाइल का मेल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में इसको लेकर बता्या जा रहा है कि इसमें 17-इंच के व्हील, 8-इंच की TFT स्क्रीन, अलग-अलग राइडिंग मोड और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलने की संभावना भी है। लेकिन इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इस बाइक को कंपनी के नए H-Series प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की चर्चा है। भारत में Norton ने Roven, Inter और Avalon नामों के ट्रेडमार्क भी दर्ज कराए हैं। इनमें से किसी नाम का इस्तेमाल नई बाइक के लिए किया जा सकता है लेकिन अभी इसका आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है।

भारत में कीमत और मुकाबला क्यों होगा अहम?

इस बाइक के सामने बड़ी चुनौती इसकी संभावित कीमत हो सकती है। भारत में 350cc से ज्यादा इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर लागू GST दर, 350cc तक की बाइक्स के मुकाबले अधिक है। ऐसे में Norton को अपनी कीमत और फीचर्स के बीच संतुलन बनाना होगा खासकर जब बाजार में Royal Enfield Guerrilla 450 जैसे विकल्प मौजूद हैं।

ऐसे में नई बाइक का निर्माण TVS Motor के तमिलनाडु स्थित होसुर प्लांट में किए जाने की उम्मीद है। कंपनी पहले Atlas रेंज के साथ भारत में Norton की शुरुआत करने की योजना बना रही है। इसके बाद नई 450cc रोडस्टर को 2027 की दूसरी छमाही में लाया जा सकता है। लेकिन अभी के लिए इसकी कीमत और बिक्री की तारीख का इंतजार है।

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा