Tata Tiago 2026 Facelift Launch: भारत के ऑटो बाजार में Tata Tiago का फेसलिफ्ट वर्जन इस 28 मई 2026 को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैया है। वहीं लॉन्च से पहले सामने आए वीडियो ने कार लवर्स के जोश को और बढ़ा दिया है। बता दें कि नई Tiago में डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में कई बड़े बदलाव किया जा रहे है। इस पहल में खास यह है कि इस बार कंपनी कार को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देने की तैयारी भी कर रही है। ऐशे में अगर आप भी नई और पुरानी Tata Tiago के बीच फर्क जानकर अपनी कंपैरिजन को दूर करना चाहते है तो खबर को आखिर तक पढ़े।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नई Tiago Facelift का फ्रंट लुक पहले से ज्यादा शार्प और स्टाइलिश है। जिसके अदंर LED DRLs, रीडिजाइन बंपर और पिक्सेल-स्टाइल LED फॉग लैंप दिए जा रहे है। इसके अलावा वहीं पुराने मॉडल में हैलोजन फॉग लैंप और क्रोम एक्सेंट देखने को मिल था। बताया तो यह भी जा रहा है कि कार में नया 360-डिग्री कैमरा सेटअप भी दिखाई देगा जो इस सेगमेंट में बड़ा अपडेट की तरह देखा जा रहा है।
| फीचर | पुरानी Tata Tiago | नई Tata Tiago Facelift |
|---|---|---|
| हेडलाइट्स | स्टैंडर्ड LED/Halogen सेटअप | नई LED हेडलाइट्स और DRLs |
| फॉग लैंप | बड़े हैलोजन फॉग लैंप | Pixel-style LED फॉग लैंप |
| फ्रंट ग्रिल | क्रोम एक्सेंट के साथ | ज्यादा स्मूद ब्लैक ग्रिल |
| कैमरा | रियर कैमरा | 360-डिग्री कैमरा सेटअप |
| अलॉय व्हील | पुराना डिजाइन | नया 15-इंच अलॉय डिजाइन |
| टेल लाइट्स | नॉर्मल LED | Connected LED टेललाइट्स |
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें बहुत ज्यादा कोई बदलाव नहीं दिखा जाएगा लेकिन नई सीट अपहोल्स्ट्री और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले कार को ज्यादा मॉडर्न लुक दे सकते हैं। वहीं कार में आपको 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया Tata लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील जरूर मिल रहा है। इसके साथ ही नई कार में सबसे बड़ा बदलाव सेफ्टी में दिखने को मिलने वाला है जिसको लेकर बताया जा रहा है कि अब कार में सिर्फ 2 नहीं बल्कि 6 एयरबैग को दिया जाएगा।
| फीचर | पुरानी Tiago | नई Tiago Facelift |
|---|---|---|
| ड्राइवर डिस्प्ले | बेसिक डिस्प्ले | नया डिजिटल डिस्प्ले |
| सीट अपहोल्स्ट्री | डार्क थीम | हल्के रंग की नई थीम |
| एयरबैग | 2 एयरबैग | संभावित 6 एयरबैग |
| साउंड सिस्टम | 4 स्पीकर | ट्वीटर वापसी की उम्मीद |
| इंफोटेनमेंट | 10.25-इंच सिस्टम | वही सिस्टम जारी |
कंपनी की नई मॉडल में ग्राहकों को इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही देखने को मिलेगा। जिसमें 1.2L पेट्रोल और CNG इंजन के होने की उम्मीद है। जो कि दोनों में Manual और AMT गियरबॉक्स का विकल्प बन सकती है।
ये भी पढ़े: 5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
| फीचर | पुरानी Tiago | नई Tiago Facelift |
|---|---|---|
| पेट्रोल इंजन | 1.2L, 86HP | वही इंजन जारी |
| CNG इंजन | 75.5HP | वही इंजन जारी |
| गियरबॉक्स | Manual + AMT | Manual + AMT |