Hyundai i20 (Source. Hyundai) 
ऑटोमोबाइल

नई Hyundai i20 की पहली झलक आई सामने, स्पोर्टी लुक, कनेक्टेड लाइट बार और हाईटेक फीचर्स देखकर हो जाएंगे हैरान

Hyundai i20 Features: हुंडई ने अपनी अगली पीढ़ी की i20 का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। जिसने कार प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ा दी है। कंपनी अगले महीने इस कार से वैश्विक स्तर पर पर्दा उठाने वाली है।

सिमरन सिंह

Hyundai Premium Hatchback: भारत के प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि Hyundai ने अपनी अगली पीढ़ी की i20 का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। जिसने कार प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ा दी है। जानकारी में सामने आया है कि कंपनी अगले महीने इस कार से वैश्विक स्तर पर पर्दा उठाने वाली है लेकिन उससे पहले सामने आए टीजर और स्पाई तस्वीरों ने इसके डिजाइन और फीचर्स की कई अहम जानकारियां को लीक कर दिया है

वहीं इसमें खास बात यह है कि चौथी पीढ़ी की Hyundai i20 को भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। जो इसके ग्लोबल लॉन्च की निशानी है वहीं इसके तुरंत बाद यह कार भारतीय बाजार में भी नजर आएगी।

पहले से ज्यादा स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक होगा डिजाइन

Hyundai के जारी किए गए टीजर में कार के फ्रंट लाइटिंग सेटअप की झलक दिखाई देती है। जिसमें नई i20 में फुल-विड्थ LED लाइट बार, Y-शेप LED DRLs और मल्टी-प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए जाएंगे। वहीं इस डिजाइन को कंपनी की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित होते हुए लिया गया है जो कार को पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। वहीं स्पाई तस्वीरों के अनुसार कंपनी मौजूदा मॉडल की बड़ी कैस्केडिंग ग्रिल को हटाकर छोटी और चौकोर ग्रिल देने जा रही है। जो चौड़ा एयर इनटेक और नए डिजाइन का बंपर कार को नया लुक देगी।

केबिन में मिलेगा बड़ा बदलाव

जानकारी में बताया जा रहा है कि नई Hyundai i20 का इंटीरियर भी पूरी तरह अपडेट होने वाला है। वहीं टेस्टिंग के दौरान देखी गई कारों में नया डैशबोर्ड लेआउट नजर आया है। जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को एकीकृत किया गया है। इसके अलावा कंपनी नया स्टीयरिंग व्हील भी दे सकती है जो हाल ही में लॉन्च हुई Venue में देखने को मिला है। इससे केबिन का अनुभव पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड हो जाएगा।

इंजन में क्या होगा नया?

नई i20 के मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि Hyundai के भविष्य के प्लान को देखते हुए इसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी शामिल की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह कार बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन के साथ ग्राहकों को अपनी तरफ खींचेगी। इतना ही नहीं कंपनी पहले ही 2030 तक भारत में अपने हाइब्रिड पोर्टफोलियो को मजबूत करने की योजना की घोषणा कर चुकी है।

लॉन्च से पहले बढ़ा उत्साह

नई Hyundai i20 के डिजाइन और फीचर्स को देखकर साफ है कि कंपनी प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। स्पोर्टी लुक, एडवांस टेक्नोलॉजी और संभावित हाइब्रिड विकल्प इसे अपने सेगमेंट की सबसे चर्चित कारों में शामिल कर सकते हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए