नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में 125cc सेगमेंट की बाइक्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। टू-व्हीलर सेगमेंट में होंडा ने अपनी मजबूती साबित करते हुए नई Honda SP125 को भारत में लॉन्च किया है। यह बाइक पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और स्टाइलिंग के साथ पेश की गई है।
होंडा SP125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹91,771 रखी गई है। यह बाइक पांच आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है—साइरन ब्लू, इंपीरियल रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक और मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक। कंपनी ने इसे होंडा बाइक और स्कूटर डीलरशिप पर उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।
नई होंडा SP125 को एक शार्प और स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है। इसमें फुल LED लाइटिंग के साथ शार्प फ्रंट एंड और आकर्षक टेल सेक्शन मौजूद है। यह बाइक न केवल प्रीमियम लुक देती है, बल्कि इसकी डिजाइन इसे एंट्री-लेवल 125cc बाइक्स में अलग पहचान दिलाती है।
होंडा SP125 में 124cc का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 10.7 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जो इसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
होंडा SP125 को तकनीकी रूप से उन्नत बनाया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, होंडा रोडसिंक ऐप कम्पैटिबिलिटी, 4.2 इंच TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, और यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।