Mercedes-Maybach S 580e हुआ लॉन्च। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Mercedes-Maybach S 580e लॉन्च, ₹3.35 करोड़ की इस लग्जरी कार में 98 km की इलेक्ट्रिक रेंज

Maybach S 580e India: मर्सिडीज़-मेबैक S 580e ने भारत में एंट्री कर ली है। जो ₹3.35 करोड़ में लिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें Plug-in Hybrid (PHEV) पावरट्रेन दिया गया है। जो इस मॉडल को खास बनाता है।

सिमरन सिंह

Mercedes-Maybach S 580e: लग्जरी कार सेगमेंट में Mercedes-Maybach S 580e ने भारत में एंट्री कर ली है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.35 करोड़ रखी गई है और शुरुआती तौर पर सिर्फ 30 यूनिट का आवंटन किया गया है। इसकी खास बात यह है कि यह भारत में आने वाली पहली Maybach है जिसमें Plug-in Hybrid (PHEV) पावरट्रेन दिया गया है। जिसका सीधा मतलब है कि कार पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से भी चल सकती है।

585 hp पावर और 98 km तक इलेक्ट्रिक रेंज

Mercedes-Maybach S 580e के बारे में बताए तो इसमें 3.0-लीटर इनलाइन-6 पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 22kWh बैटरी दी गई है। वहीं पेट्रोल इंजन 443 hp और 560 Nm जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 160 hp और 480 Nm का आउटपुट देती है। इन दोनों को मिलाकर सिस्टम आउटपुट 585 hp और 750 Nm है। पावर 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए चारों पहियों तक पहुंचती है।

इसके साथ ही Mercedes ने बताया है कि कार 0 से 100 kmph की रफ्तार 4.8 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम गति 250 kmph है। केवल इलेक्ट्रिक पावर पर यह 140 kmph तक चल सकती है और इसकी WLTP इलेक्ट्रिक रेंज 98 km तक है। AC चार्जिंग 11kW और DC चार्जिंग 60kW तक सपोर्ट करती है।

स्पेसिफिकेशनMercedes-Maybach S 580e
कीमत₹3.35 करोड़
इंजन3.0-लीटर पेट्रोल PHEV
संयुक्त पावर585 hp
संयुक्त टॉर्क750 Nm
गियरबॉक्स9-स्पीड ऑटोमैटिक
ड्राइव4MATIC AWD
बैटरी22 kWh
इलेक्ट्रिक रेंज98 km तक (WLTP)
0-100 kmph4.8 सेकंड
टॉप स्पीड250 kmph
AC चार्जिंग11kW तक
DC चार्जिंग60kW तक

पीछे बैठने वालों के लिए फर्स्ट-क्लास केबिन

भारत में S 580e को सिर्फ चार-सीटर First-Class रियर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। जिसके पीछे अलग-अलग Executive Seats, फुल-लेंथ बिजनेस कंसोल, फोल्डिंग टेबल, वायरलेस चार्जिंग और तापमान नियंत्रित कप होल्डर्स मिलते हैं। रियर सीटें 43 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती हैं और इनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स भी हैं। इसके साथ ही केबिन में 31-स्पीकर वाला 1,610W Burmester 4D साउंड सिस्टम, MBUX Superscreen, 3D ड्राइवर डिस्प्ले, फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले और ऑगमेंटेड-रियलिटी नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

एयर सस्पेंशन और रियर-व्हील स्टीयरिंग

Maybach S 580e में Airmatic एयर सस्पेंशन और रियर-एक्सल स्टीयरिंग दिया गया है। रियर-एक्सल स्टीयरिंग कम स्पीड पर कार को मोड़ना आसान बनाने और ज्यादा स्पीड पर स्थिरता में मदद करता है। कार में MB.Drive Assist Level 2, Digital Light और 15 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां