Photo - Twitter@MarutiSuzuki 
ऑटोमोबाइल

इन कमाल के फीचर्स से लैस मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया 'स्विफ्ट' का नया एडिशन

मनोज पांडे

मुंबई: मारुति सुजुकी की हैचबैक स्विफ्ट घरेलू बाजार में काफी लोकप्रिय है। ग्राहक इस नए वर्जन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता सुजुकी ने बैंकॉक इंटरनेशनल मोटर शो में स्विफ्ट का मोक्का कैफे वर्जन लॉन्च किया है। यह स्विफ्ट का लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसे कंपनी सिर्फ थाईलैंड में बेचेगी। इस नए वर्जन की कीमत 637,000 baht (भारतीय रुपये में लगभग 15.36 लाख) है, जिसका अर्थ है कि यह नियमित स्विफ्ट से अधिक महंगा है। इसके फीचर्स की बात करें तो ये पहले से बेहतर हैं। कंपनी इस कार को भारत में 2005 से बेच रही है। अब तक इस कार के कई अपडेट बाजार में आ चुके हैं।

स्विफ्ट मोक्का कैफे एडिशन की डिजाइन

स्विफ्ट के इस नए वर्जन के डिजाइन की बात करें तो कार में फ्रंट लिप स्पॉइलर, फॉग लाइट्स पर एलईडी डीआरएल और अधिक आक्रामक और स्पोर्टी लुक के साथ बॉडी क्लैडिंग मिलती है। जो फ्रंट स्पॉइलर से लेकर व्हील्स और रियर बंपर तक फैली हुई है। इसमें ट्विन फॉक्स एग्जॉस्ट टिप्स और रियर में 17-इंच आफ्टर-मार्केट अलॉय व्हील भी हैं। इस कार के केबिन को नया डुअल टोन कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है। जबकि कार के निचले हिस्से को वार्म पेस्टल ब्राउन कलर दिया गया है और इसकी रूफ को स्ट्राइकिंग बेज कलर और ORVM दिया गया है।

 इस कार से मुकाबला होगा

डैशबोर्ड और डोर एलिमेंट्स पर इंटीरियर पेस्टल ब्राउन और बेज है। साथ ही कार में Android OS सपोर्ट वाला 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। थाईलैंड में लॉन्च हुई स्विफ्ट के इस मॉडल में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। जो 83 PS की पावर और 108 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नई कार का इंजन ई20 ईंधन पर चलता है, जो अब स्विफ्ट लाइनअप में अधिक पर्यावरण के अनुकूल ऑप्शन है। मारुति सुजुकी की इस हैचबैक कार का मुकाबला भारत में Hyundai Grand i10, Nios, Tata Tiago NRG BS6 और Tata Tiago CNG से है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज