मारुति सुजुकी सिलेरियो (सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
ऑटोमोबाइल

कार खरीदने वालों के लिए बुरी खबर, 1 फरवरी से महंगी हो जाएगी इस कंपनी की गाड़ियां

मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरूवार को कार की कीमतें बढ़ाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी ने यह कदम कच्चे माल की बढ़ती लागत की वजह से उठा रही है, ताकि कंपनी को नुकसान न उठाना पड़े।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : हर किसी का कोई ना कोई सपना होता है, जिसमें से कार खरीदना भी बहुत बड़ा सपना होता है। ऐसे में अगर आप अगले महीने अपने परिवार के लिए कार खरीदने के बारे में सोच रहे है, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। खबर आ रही है कि देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजकी 1 फरवरी से अपनी कार की कीमतों को बढ़ाने वाली है।

1 फरवरी से मारुति सुजुकी की कार के अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में तकरीबन 32,500 रुपये की बढ़त हो सकती है। मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरूवार को इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी के इस कदम से कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को कम करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए बताया है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और ऑपरेशनल एक्सपेंस के कारण कंपनी 1 फरवरी, 2025 से कार की कीमतें बढ़ाने की प्लानिंग कर रही हैं।

32,500 रुपये तक बढ़ेगी कार की कीमत

मारुति सुजुकी इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में ये कहा है कि हालांकि कंपनी लागत को अनुकूल बनाने और ग्रहकों पर पढ़ने वाले असर को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन फिर भी हम बढ़े हुए खर्चों का कुछ प्रतिशत बोझ मार्केट पर डालने के लिए मजबूर हैं। कंपनी के इस फैसले से मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट कार सेलेरियो के एक्स-शोरूम प्राइस में 32,500 रुपये तक की बढ़त हो जाएगी, जबकि प्रीमियम मॉडल इनविक्टो का प्राइस तकरीबन 30,000 रुपये तक बढ़ जाएगा। कंपनी का सबसे फेमस मॉडल वैगन आर की कीमत 15,000 रुपये तक और स्विफ्ट की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ सकती है। ऑटोमोबाइल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

ऑल्टो 10 की कीमतों में भी आएगा उछाल

इसके अलावा भी एसयूवी ब्रेजा 20,000 रुपये और ग्रैंड विटारा की कीमत में 20,000 रुपये तक की बढ़त होने जा रही है। कंपनी ने जानकारी दी है कि शुरूआती लेवल की छोटी कार ऑल्टो के -10 की कीमतों में 19,500 रुपये तक और एस-प्रेसो की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ सकती है। प्रीमियम कॉम्पैक्ट मॉडल बलेनो का प्राइस 9,000 रुपये, कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रोंक्स का प्राइस 5,500 रुपये और कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर का प्राइस 10,000 रुपये तक बढ़ गया है।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस