Maruti Eeco में क्या है खास। (सौ. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

Maruti Eeco: कम कीमत में ज्यादा स्पेस और शानदार माइलेज वाली फैमिली कार

भारतीय बाजार में बजट, स्पेस और माइलेज की साथ कई गाड़ियां आती है, ऐसे में Maruti Eeco एक ऐसा नाम बनकर सामने आती है जो कम कीमत में बड़े फायदे अपने यूजर्स को देता है।

सिमरन सिंह

भारतीय बाजार में फैमिली कारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन जब बात बजट, स्पेस और माइलेज की एक साथ आती है, तो विकल्प सीमित हो जाते हैं। ऐसे में Maruti Eeco एक ऐसा नाम बनकर सामने आती है जो कम कीमत में बड़ी फैमिली और भारी लगेज की ज़रूरतों को भी पूरा कर देती है।

दमदार माइलेज के साथ बजट में फिट

Maruti Eeco दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है – पेट्रोल और CNG। कंपनी के अनुसार, पेट्रोल मॉडल 19.71 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG वर्जन 26.78 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का शानदार माइलेज देता है। इस वैन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.10 लाख है। ऑन-रोड आने पर इसमें लगभग ₹22,590 का RTO और ₹37,123 का इंश्योरेंस जुड़ता है, जिससे कुल कीमत थोड़ी ऊपर जाती है, लेकिन फिर भी यह बजट से बाहर नहीं जाती।

Maruti Eeco के दमदार फीचर्स

इस वैन में कंपनी ने 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। फीचर्स की बात करें तो Maruti Eeco में आपको मिलते हैं:

  • 6 एयरबैग्स
  • सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • फ्रंट पावर विंडो
  • मैनुअल एसी
  • रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स
  • ABS विद EBD
  • रिवर्स पार्किंग सेंसर
  • सीट बेल्ट रिमाइंडर

यह कार उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सस्ते में ज्यादा स्पेस, बेहतरीन माइलेज और विश्वसनीयता चाहते हैं।

किफायती लेकिन भरोसेमंद विकल्प

अगर आप एक ऐसी फैमिली कार की तलाश में हैं जो बजट में हो, स्पेसदार हो और माइलेज भी जबरदस्त दे, तो Maruti Eeco एक बेहद किफायती और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरती है।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा