Maruti Brezza Facelift Launch Details: देश की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी Maruti Suzuki एक बार फिर भारतीय बाजार में हलचल मचाने की तैयारी में है। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी अपने लोकप्रिय मॉडल्स को नए अंदाज में पेश करने जा रही है।
इस बार बारी है प्रीमियम हैचबैक Maruti Baleno और सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV Maruti Brezza की। इन दोनों कारों के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग जोरों पर है और जल्द ही इन्हें लॉन्च किया जा सकता है।
नई Baleno फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके एक्सटीरियर डिजाइन में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें पहले से ज्यादा स्लीक ग्रिल दी जाएगी, जिसमें पतली क्रोम स्ट्रिप दोनों हेडलाइट्स को जोड़ती नजर आ सकती है। हालांकि, इंटीरियर लेआउट काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही रह सकता है, लेकिन इसमें नई कलर स्कीम और अपडेटेड सॉफ्टवेयर जरूर देखने को मिलेगा। सेफ्टी फीचर्स पर भी कंपनी खास फोकस कर सकती है, जिससे यह कार पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। वहीं, इंजन में बड़े बदलाव की संभावना कम है, लेकिन भविष्य में हाइब्रिड वर्जन की चर्चा भी तेज है। फिलहाल यह कार पेट्रोल और CNG ऑप्शन में उपलब्ध है।
अगर बात करें नई Brezza की, तो इसमें इस बार काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे बड़ा अपडेट 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स हो सकता है, जो पुराने 5-स्पीड सिस्टम को रिप्लेस करेगा। इसके अलावा, CNG वेरिएंट में अब अंडरबॉडी टैंक दिया जा सकता है, जिससे बूट स्पेस पहले से ज्यादा मिलेगा।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें 9 इंच की जगह 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। साथ ही 360 डिग्री कैमरा और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।
नई Brezza को खासतौर पर अपने सेगमेंट की टॉप सेलिंग SUV Tata Nexon को टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसे में लॉन्च के बाद इस सेगमेंट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।
नई Baleno और Brezza का अपडेटेड वर्जन बेहतर लुक, फीचर्स और सेफ्टी के साथ आएगा। हालांकि, इनकी कीमत में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में मिडिल क्लास खरीदारों के लिए यह फैसला थोड़ा सोच-समझकर लेना होगा नई टेक्नोलॉजी या बजट का बैलेंस?