Mahindra XUV 7XO में क्या है खास। (सौ. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

नई Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग शुरू! जानिए कब लॉन्च होगी और आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Online Pre Booking: SUV Mahindra XUV 7XO के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी Mahindra डीलरशिप के जरिए इस SUV को प्री-बुक कर सकते हैं।

सिमरन सिंह

Mahindra XUV 7XO Pre Booking: Mahindra and Mahindra ने अपनी अपकमिंग SUV Mahindra XUV 7XO के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी Mahindra डीलरशिप के जरिए इस SUV को प्री-बुक कर सकते हैं। नई XUV 7XO का आधिकारिक डेब्यू 5 जनवरी 2026 को तय किया गया है। यह SUV मौजूदा XUV700 का अपडेटेड और फेसलिफ्ट अवतार मानी जा रही है और कंपनी की नई नेमिंग स्ट्रैटेजी के तहत पेश की जाने वाली अगली ICE (combustion engine) कार होगी। इससे पहले XUV300 को बड़े बदलावों के साथ XUV 3XO के रूप में पेश किया जा चुका है।

कीमत में हो सकता है हल्का इजाफा

Mahindra XUV 7XO की कीमत मौजूदा XUV700 के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीमत में बढ़ोतरी नए फीचर्स और अतिरिक्त इक्विपमेंट पर निर्भर करेगी। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है।

इंजन और ट्रांसमिशन में नहीं होगा बदलाव

मैकेनिकल तौर पर नई XUV 7XO में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें पहले की तरह 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 197 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन का विकल्प भी होगा, जो 182 bhp की पावर और 450 Nm तक का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन के तौर पर इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। चुनिंदा डीजल वेरिएंट्स में पहले की तरह AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) का विकल्प भी जारी रह सकता है।

डिजाइन में दिखेगा बड़ा बदलाव

Mahindra ने XUV 7XO के कई टीजर पहले ही जारी कर दिए हैं, जिनमें इसके नए डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। SUV में रीडिजाइन्ड फ्रंट ग्रिल, शार्प टेल-लैंप एलिमेंट्स और नए C-शेप LED हेडलैंप्स दिए जाएंगे। टीजर में 7-शेप DRLs भी नजर आए हैं, जो हेडलैंप क्लस्टर को घेरते हुए दिखते हैं। इसके डिजाइन में हाल ही में लॉन्च हुई XEV 9S से प्रेरणा साफ दिखाई देती है। इसके अलावा नई अलॉय व्हील्स भी मिलने की उम्मीद है।

इंटीरियर और फीचर्स होंगे हाई-टेक

हालांकि केबिन की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिलेगा, जैसा XEV 9e और 9S में देखने को मिला है। SUV को 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, और 12.3-इंच को-ड्राइवर एंटरटेनमेंट स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ऑटो पार्किंग, नया की-फॉब, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स, इलेक्ट्रिक सीट्स विद मेमोरी, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा