Scorpio N Facelift और BE 07 की सांकेतिक फोटो, सो. AI 
ऑटोमोबाइल

अगस्त में लॉन्च होंगी Scorpio N Facelift और BE.07! खरीदने से पहले यहां जान लें सबकुछ

Mahindra Scorpio N Facelift: महिंद्रा अगस्त 2026 में अपनी दो सबसे बहुप्रतीक्षित गाड़ियां, Scorpio N फेसलिफ्ट और इलेक्ट्रिक SUV BE.07 लॉन्च करने की तैयारी में है।

अमन उपाध्याय

Mahindra Scorpio N Facelift And BE 07 Launch Date: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV सेगमेंट की बादशाहत बनाए रखने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी कमर कस ली है। कंपनी अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने के लिए अगले महीने यानी अगस्त 2026 में दो बड़े मॉडल लॉन्च कर सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी Mahindra Scorpio N के 2026 फेसलिफ्ट मॉडल और अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE.07 को बाजार में उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है।

जहां स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को मौजूदा लाइनअप को अपडेट करने के लिए लाया जा रहा है, वहीं BE.07 कंपनी के इलेक्ट्रिक भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

Scorpio N के फेसलिफ्ट में क्या होगा खास?

महिंद्रा की इस लोकप्रिय गाड़ी को हाल ही में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके नए फीचर्स और डिजाइन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। यह एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मॉडल होगा, जिसका मतलब है कि गाड़ी के बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव के बजाय इसके डिजाइन और फीचर्स को आधुनिक बनाया गया है।

स्पाई तस्वीरों के अनुसार, नई Scorpio N फेसलिफ्ट में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स, अपडेटेड एलईडी लाइट्स और संशोधित रियर बंपर देखने को मिलेगा। गाड़ी के अगले हिस्से में ग्रिल और हेडलैंप सेटअप में भी हल्के बदलाव किए गए हैं, जो इसे मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक फ्रेश लुक देते हैं।

कैसा होगा Scorpio N का इंटीरियर?

केबिन के अंदर ग्राहकों को कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई स्कॉर्पियो एन में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, और TFT डिस्प्ले वाला पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। आरामदायक सफर के लिए इसमें आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट्स और नया स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा।

सुरक्षा के लिहाज से इसमे लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है, जो ड्राइविंग को और भी अधिक सुरक्षित बनाएगा। मैकेनिकल तौर पर इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते रहेंगे।

Mahindra BE.07 में क्या होगी रेंज?

महिंद्रा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की यह चौथी बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। BE.07 को अगस्त में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है, जबकि इसकी बिक्री 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में होने की संभावना है,। इस गाड़ी में स्लोपिंग रूफलाइन और पिलरलेस डोर जैसे आधुनिक डिजाइन एलिमेंट मिलेंगे।

परफॉर्मेंस की बात करें तो BE.07 को 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उतारा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी सिंगल चार्ज पर 600 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Harrier EV और Vinfast VF7 जैसे मॉडल्स से होगा। बता दें कि इस गाड़ी के भी हाल ही में स्पाई शॉट देखने को मिले थे, जिसके बाद से ही इसकी चर्चा बाजार में तेज हो गई थी।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत