Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition (Source. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

कम दाम में लग्जरी का मज़ा, Mahindra की नई XEV 9e Cineluxe Edition लॉन्च, 500KM रेंज और सिनेमा जैसा अनुभव

Mahindra XEV 9e New Model: लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब मौका खास है। Mahindra & Mahindra ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e का नया स्पेशल मॉडल लॉन्च कर दिया है।

सिमरन सिंह

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition: मिडिल क्लास परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप भी एक लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब मौका खास है। Mahindra & Mahindra ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e का नया स्पेशल मॉडल Cineluxe Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 29.35 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि यह एडिशन टॉप वेरिएंट पर आधारित है, लेकिन कीमत करीब 1 लाख रुपये कम है। यानी कम दाम में ज्यादा लग्जरी!

प्रीमियम लुक से अलग पहचान

Cineluxe Edition को खास बनाने के लिए कंपनी ने इसे दो नए प्रीमियम रंगों सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट में पेश किया है। इंटीरियर की बात करें तो केबिन में चेस्टनट ब्राउन और नॉकटर्न ब्लैक लेदरेट सीटें दी गई हैं, जो इसे बेहद शानदार और लग्जरी फील देती हैं। पहली नजर में ही यह SUV प्रीमियम सेगमेंट का एहसास कराती है।

चलते-फिरते सिनेमा हॉल जैसा अनुभव

महिंद्रा ने इस एडिशन को खास तौर पर एंटरटेनमेंट फोकस्ड बनाया है। डैशबोर्ड पर तीन बड़ी HD स्क्रीन दी गई हैं, जो टेक्नोलॉजी लवर्स को खूब पसंद आएंगी। इसके साथ 16-स्पीकर वाला हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम मिलता है, जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है। 360-डिग्री कैमरा, ऑटो पार्किंग, और ड्राइवर मॉनिटरिंग सेंसर जैसी एडवांस सुविधाएं इसे और भी हाई-टेक बनाती हैं।

दमदार बैटरी और लंबी रेंज

इस SUV में 79 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 5 ड्राइविंग मोड डिफॉल्ट, रेंज, एवरीडे, रेस और स्नो दिए गए हैं। खास बात यह है कि पहले मालिक के लिए बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी दी जा रही है।

लिमिटेड एडिशन, सीमित मौका

XEV 9e Cineluxe Edition एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, यानी इसे सीमित संख्या में ही बेचा जाएगा। इसकी बुकिंग 2 मार्च 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी 10 मार्च से मिलेगी। अगर आप कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और एक्सक्लूसिव लुक वाली इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच