RC Car Bike (Source. Pixabay) 
ऑटोमोबाइल

लोन खत्म, फिर भी RC में बैंक का नाम? अब घर बैठे हटाएं एंट्री, जानिए पूरा आसान तरीका

RC Hypothecation Removal: कार का पूरा लोन चुका दिया है और इसके बावजूद आपकी RC में अब भी बैंक या फाइनेंसर का नाम दर्ज है, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। आप आसान तरीके से इतो हटा सकते है।

सिमरन सिंह

VAHAN Website Services: अगर आपने अपनी कार का पूरा लोन चुका दिया है और इसके बावजूद आपकी RC में अब भी बैंक या फाइनेंसर का नाम दर्ज है, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। सरकार ने वाहन मालिकों की इस बड़ी परेशानी का समाधान निकालते हुए हाइपोथेकशन टर्मिनेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब इसके लिए न तो RTO की लाइन में लगना पड़ेगा और न ही एजेंटों के चक्कर काटने होंगे।

आखिर क्या होती है हाइपोथेकशन एंट्री?

जब कोई व्यक्ति कार लोन पर वाहन खरीदता है, तो RC में हाइपोथेकशन क्लॉज जोड़ा जाता है। इसका मतलब होता है कि जब तक लोन पूरा नहीं चुकता, वाहन पर बैंक या फाइनेंसर का अधिकार रहता है। लेकिन समस्या तब होती है, जब लोन चुकाने के बाद भी यह एंट्री हटवाई नहीं जाती। ऐसे में सरकारी रिकॉर्ड में गाड़ी अब भी गिरवी मानी जाती है, जिससे भविष्य में परेशानी खड़ी हो सकती है।

अब ऑनलाइन हटेगी हाइपोथेकशन एंट्री

परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट VAHAN (vahan.parivahan.gov.in) के जरिए अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। कई राज्यों में यह सुविधा पूरी तरह डिजिटल है, जबकि कुछ राज्यों में ऑनलाइन आवेदन के बाद फॉर्म 35 की हार्ड कॉपी RTO और फाइनेंसर के पास जमा करनी पड़ सकती है।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

ऑनलाइन हाइपोथेकशन हटाने के लिए आपको ये जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

  • बैंक या फाइनेंसर से मिला No Objection Certificate (NOC)
  • RTO फॉर्म 35
  • वाहन का वैध इंश्योरेंस सर्टिफिकेट
  • गाड़ी की ओरिजिनल RC

स्टेप-बाय-स्टेप जानिए पूरा प्रोसेस

  • VAHAN वेबसाइट पर लॉगइन करें
  • "Online Services" में जाकर "Vehicle Related Services" चुनें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर डालकर OTP जनरेट करें
  • OTP डालने के बाद "Hypothecation Termination" ऑप्शन चुनें
  • इंश्योरेंस डिटेल भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • तय फीस ऑनलाइन जमा करें

क्यों जरूरी है हाइपोथेकशन हटाना?

अगर आप भविष्य में कार बेचने, ट्रांसफर करने या अपनी RC को पूरी तरह क्लीन रखना चाहते हैं, तो हाइपोथेकशन हटाना बेहद जरूरी है। इससे साफ हो जाता है कि वाहन पर किसी बैंक या फाइनेंसर का कोई दावा नहीं है और आप उसके पूर्ण मालिक हैं।

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम