स्कूटर जो आप आसानी से चला सकते है। Source. TVS And Yamaha
ऑटोमोबाइल

पहली बार स्कूटी चलाना सीख रहे हैं? ये 5 स्कूटर्स देंगे आसान बैलेंस और स्मूथ राइड

Lightweight Scooters India: पहली बार स्कूटी चलाना सीख रहे हैं तो हल्का वजन, आसान बैलेंस, कम सीट हाइट और कंट्रोल्ड एक्सीलरेशन वाला स्कूटर बेहतर विकल्प बनता है। जिसमें कई ऑप्सन है।

सिमरन सिंह

Best Scooters for Beginners: आप पहली बार स्कूटी चलाना सीख रहे हैं तो शुरुआत में ऐसा स्कूटर चुनना जरूरी है जिसे संभालना आसान हो। भारी वजन, ज्यादा तेज पिकअप या ऊंची सीट नए राइडर के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। ऐसे में हल्का वजन, आसान बैलेंस, कम सीट हाइट और कंट्रोल्ड एक्सीलरेशन वाला स्कूटर बेहतर विकल्प बनता है। वहीं भारतीय बाजार में शुरुआती राइडर्स के लिए कुछ पेट्रोल स्कूटर्स इन खूबियों के चलते काफी उपयोगी हो सकते हैं।

TVS Scooty Pep Plus सबसे हल्की स्कूटी

पहली बार स्कूटी सीखने वालों के लिए TVS Scooty Pep Plus एक आसान विकल्प बनाकर सामने आया है। जिसका वजन करीब 93 किलोग्राम है जिससे इसे पार्किंग में खींचना, स्टैंड पर लगाना और कम स्पीड पर संभालना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। इसमें 87.8cc इंजन मिलता है। साथ ही इसकी कम सीट हाइट भी छोटे कद वाले राइडर्स के लिए मददगार हो सकती है।

Yamaha Fascino 125 में हल्का वजन और ज्यादा पावर

अगर आप हल्के स्कूटर के साथ थोड़ा ज्यादा पावर चाहते हैं तो Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid पर नजर डाल सकते हैं। इसका वजन करीब 98 किलोग्राम है। साथ ही 125cc इंजन के साथ मिलने वाली हाइब्रिड तकनीक इसे परफॉर्मेंस और माइलेज के लिहाज से अलग बनाती है। वहीं हल्का वजन होने की वजह से ट्रैफिक में मोड़ना और यू-टर्न लेना भी आसान हो सकता है।

TVS Zest और Hero Pleasure Plus भी विकल्प

TVS Scooty Zest 110 का वजन करीब 103 किलोग्राम है और इसमें 109.7cc इंजन मिलता है। इसका स्मूथ और लीनियर पिकअप नए राइडर्स के लिए उपयोगी हो सकता है। वहीं Hero Pleasure Plus करीब 104 किलोग्राम वजन और 110.9cc इंजन के साथ आता है। कॉम्पैक्ट साइज और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स इसे शुरुआती राइडर्स के लिए व्यावहारिक विकल्प बनाते हैं।

Honda Activa 6G परिवार के लिए ऑलराउंडर

वहीं अगर स्कूटर सिर्फ सीखने के लिए नहीं बल्कि पूरे परिवार के इस्तेमाल के लिए चाहिए तो Honda Activa 6G पर विचार किया जा सकता है। जो करीब 106 किलोग्राम वजन और 109.51cc इंजन के साथ आता है। साथ ही यह स्कूटर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लोकप्रिय विकल्प मानी जाती है।

एक नजर में 5 स्कूटर्स की तुलना

स्कूटर मॉडलवजनइंजनशुरुआती राइडर के लिए खासियत
TVS Scooty Pep Plus93 kg87.8ccसबसे हल्का, आसान बैलेंस
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid98 kg125ccहल्का वजन और ज्यादा पावर
TVS Scooty Zest 110103 kg109.7ccस्मूथ और लीनियर पिकअप
Hero Pleasure Plus104 kg110.9ccकॉम्पैक्ट और बजट-फ्रेंडली
Honda Activa 6G106 kg109.51ccरोजमर्रा और परिवार के लिए ऑलराउंडर

ध्यान रखें कि शुरुआती राइडर के लिए सिर्फ वजन ही मायने नहीं रखता है। इसमें सीट हाइट, ब्रेकिंग, टर्निंग रेडियस और आपको स्कूटर पर कितना सहज महसूस होता है ये भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। वहीं खरीदने से पहले स्कूटर पर बैठकर और सुरक्षित जगह पर टेस्ट राइड करके फैसला करना बेहतर रहेगा।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते