Kia में क्या क्या है खास। (सौ. Kia) 
ऑटोमोबाइल

Kia ला रहा भारत की पहली लोकली-निर्मित 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, इस दिन होगा एलान

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती मांग को देखते हुए अब Kia India भी इस सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी जल्द ही अपनी लोकप्रिय 7-सीटर MPV Carens Clavis का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने

सिमरन सिंह

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती मांग को देखते हुए अब Kia India भी इस सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी जल्द ही अपनी लोकप्रिय 7-सीटर MPV Carens Clavis का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई 2025 को यह इलेक्ट्रिक कार पेश की जा सकती है, जो भारत की पहली लोकली मैन्युफैक्चर्ड थ्री-रो EV होगी।

अर्टिगा के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV

Kia Carens फिलहाल भारतीय बाजार में Maruti Ertiga के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV है। अब इलेक्ट्रिक अवतार में इसकी एंट्री Hyundai Creta EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देने की तैयारी में है।

Kia Carens EV की संभावित रेंज और बैटरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Carens EV में 42kWh और 51.5kWh बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है।

  • 42kWh बैटरी रेंज: लगभग 390 किलोमीटर
  • 51.5kWh बैटरी रेंज: लगभग 473 किलोमीटर

मोटर आउटपुट भी Creta EV की तरह 133bhp से 169bhp तक रहने की संभावना है।

फीचर्स की बात करें तो…

Kia Carens EV को शानदार हाई-टेक फीचर्स के साथ उतारा जाएगा। इसमें मिल सकते हैं:

  • डुअल डिजिटल डिस्प्ले
  • डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • लेवल-2 ADAS
  • V2L और V2X टेक्नोलॉजी
  • बॉस मोड और फुल LED लाइटिंग
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • पैडल शिफ्टर्स

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?

Carens EV का सीधा मुकाबला होगा:

  • Maruti e-Vitara
  • Tata Curvv EV
  • MG ZS EV
  • Hyundai Creta EV
  • Mahindra BE6
  • Honda-Toyota की आगामी EVs

कलर ऑप्शन की भरमार

Kia Carens EV को 8 मोनोटोन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा:

  • ग्रेविटी ग्रे
  • ऑरोरा ब्लैक पर्ल
  • ग्लेशियर व्हाइट पर्ल
  • क्लियर व्हाइट
  • इंपीरियल ब्लू
  • प्यूटर ऑलिव
  • आइवरी सिल्वर ग्लॉस
  • स्पार्कलिंग सिल्वर

"किआ भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य तय करने जा रही है, खासतौर पर फैमिली सेगमेंट में," – ऑटो इंडस्ट्री रिपोर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे