Jimny Nomade Japan में क्या है खास। (सौ. Jimny) 
ऑटोमोबाइल

जापान में Jimny Nomade की धूम: चार साल की वेटिंग के बाद दोबारा शुरू हुई बुकिंग

Jimny Export India: Maruti Suzuki Jimny 5-Door को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन जापान में यह SUV धमाल मचा रही है। जापानी बाजार में इसे Jimny Nomade के नाम से बेचा जाता है।

सिमरन सिंह

Jimny Nomade Japan: भारत में भले ही Maruti Suzuki Jimny 5-Door को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन जापान में यह SUV धमाल मचा रही है। जापानी बाजार में इसे Jimny Nomade के नाम से बेचा जाता है, और लॉन्च के बाद से इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। जब इस SUV को जनवरी 2025 में जापान में पेश किया गया था, तो सिर्फ चार दिनों में 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स दर्ज हुई थीं, जिसने पूरे ऑटो उद्योग को चौंका दिया था।

चार साल की लंबी वेटिंग, बुकिंग पर लगी थी रोक

Jimny Nomade की जबरदस्त मांग के कारण इसका वेटिंग पीरियड लगभग चार साल तक पहुंच गया था। उच्च डिमांड और सीमित उत्पादन के चलते Suzuki ने अस्थायी रूप से बुकिंग बंद करनी पड़ी थी। अब कंपनी ने एक बार फिर खुशखबरी दी है Jimny Nomade की बुकिंग्स दोबारा शुरू की जा रही हैं, जो जापान में SUV प्रेमियों के लिए बड़ी राहत है।

30 जनवरी 2026 से दोबारा खुलेंगी बुकिंग्स

Suzuki ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि Jimny Nomade की बुकिंग्स 30 जनवरी 2026 से फिर से शुरू होंगी। दिलचस्प बात यह है कि यही तारीख वह थी जब पिछले साल पहली बार इसकी बुकिंग्स खोली गई थीं। इस साल जुलाई में कुछ समय के लिए SUV की शिपमेंट (डिलीवरी) रोक दी गई थी, लेकिन अगस्त के अंत तक समस्या सुलझा ली गई और डिलीवरी फिर से पटरी पर आ गई। अब बुकिंग्स की वापसी उन ग्राहकों के लिए उत्साह की खबर है जो लंबे समय से इस गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।

उत्पादन भारत में, मांग जापान में

Jimny Nomade का उत्पादन पूरी तरह भारत के गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित Maruti Suzuki प्लांट में किया जाता है। यहीं से बनी यह SUV केवल जापान ही नहीं बल्कि मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और चिली जैसे देशों में भी एक्सपोर्ट होती है। जापान में लगातार बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में जुटी है ताकि वेटिंग टाइम को घटाया जा सके।

उत्पादन बढ़ने से घटेगा वेटिंग टाइम

लॉन्च के समय Jimny Nomade का उत्पादन सिर्फ 1,200 यूनिट प्रति माह था, जो जुलाई 2025 तक बढ़कर 3,300 यूनिट प्रति माह पहुंच गया। अगस्त में शिपमेंट अस्थायी रूप से रुकने के कारण केवल 72 यूनिट्स ही भेजी गई थीं, लेकिन सितंबर में 3,999 यूनिट्स की रिकॉर्ड डिलीवरी हुई। अगर इसी रफ्तार से उत्पादन और शिपमेंट बढ़ते रहे, तो आने वाले महीनों में चार साल की लंबी वेटिंग अवधि में बड़ी कमी देखने को मिल सकती है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी