Photo - Jeep India 
ऑटोमोबाइल

जीप इंडिया ने नौसेना की साहसी महिलाओं के लिए आयोजित की कार रैली, 12 दिन में 2300 किमी करेंगे ट्रेवल

मनोज पांडे

मुंबई: जीप इंडिया (Jeep India) ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के साथ नेवी वेलनेस एंड वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर भारतीय नौसेना और उसकी कम्युनिटी में महिलाओ का सम्मान करने के लिए इस महिला अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया जिसका शीर्षक था 'शी इज़ अनस्टॉपेबल'। 12 दिन के दिल्ली-लोंगेवाला-दिल्ली (Delhi-Longewala-Delhi) आल वीमेन कार रैली (All Women Car Rally) 2300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और दिल्ली लौटेगी। इस कार्यक्रम को नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार (Admiral R.K. Hari Kumar) ने वर्चुअली (Vertually) हरी झंडी दिखाई। अपनी तरह की इस अनूठी रैली में महिला नौसेना अधिकारियों और नाविकों के साथ-साथ नौसेना अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

भारतीय नौसेना के साथ खड़े होने होना सम्मान की बात 

रैली में उन महिलाओं की भी भागीदारी देखने को मिलेगी जिन्होंने भारतीय नौसेना में सेवा देकर एक बदलाव लाया है और जो पूरे नौसेना कम्युनिटी के लिए रोल मॉडल (Roll Model) बन गई हैं। इस अभियान के बारे में हुए जीप ब्रांड इंडिया  के प्रमुख निपुन महाजन (Nipun Mahajan) ने कहा कि इस तरह का सम्पूर्ण महिला अभियान चलाने की इस पहल पर भारतीय नौसेना के साथ खड़े होने को हम सम्मान की बात मानते हैं और एक ब्रांड के रूप में हम सदा ही महिलाओं के द्वारा नेतृत्व और जीवन के सभी पहलुओं में समान भागीदारी में पूरी मजबूती के साथ विश्वास करते हैं।

Photo -Jeep India

 नौसेना में कैरियर के अवसरों के बारे में चलाएँगी जागरूकता अभियान 

जीप का, गो एनीव्हेयर, डू एनीथिंग का हमारा नारा केवल हमारे वाहनों के बारे में ही नहीं है बल्कि इससे परे वह उन महिलाओं (Unstoppable Women) की क्षमता को भली-भाँति दर्शाता है जिन्होंने साहस और जुनून को अपने जीने  का तरीका बना लिया है। रैली के दौरान स्पेशल बच्चों के स्कूलों, वृद्धाश्रम और अनाथालयों में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेंगे। महिला अधिकारी भारतीय नौसेना द्वारा प्रदान किए जाने वाले कैरियर के अवसरों के बारे में जागरूकता अभियान चलाएँगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला