IRCTC New Website (Source. Gemini) 
ऑटोमोबाइल

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम

IRCTC New Website: IRCTC की वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन जारी कर दिया है।

सिमरन सिंह

IRCTC Ticket Booking: अगर आप ट्रेन टिकट बुक करने के लिए अक्सर IRCTC की वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन जारी कर दिया है। अभी इसे टेस्टिंग के लिए लॉन्च किया गया है ताकि यूजर्स इसका इस्तेमाल कर अपने सुझाव दे सकें। वहीं रेलवे का कहना है कि फीडबैक के आधार पर वेबसाइट में और सुधार किए जाएंगे जिसके बाद इसे सभी यात्रियों के लिए पूरी तरह रोलआउट किया जाएगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि IRCTC की मौजूदा वेबसाइट की शुरुआत साल 2002 में हुई थी और आज यह रोजाना औसतन 14.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग संभालती है। लगभग 24 साल बाद अब इसके डिजाइन और टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

नया इंटरफेस और आसान चेकआउट से मिलेगा बेहतर अनुभव

इस नए ऐप को लेकर रेल मंत्रालय ने कहा है कि नई वेबसाइट का सबसे बड़ा बदलाव इसका क्लीन और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस है। अब स्क्रीन पर अनावश्यक पॉप-अप और ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट कम होंगे जिससे टिकट बुकिंग पहले की तुलना में ज्यादा आसान और तेज होगी। इसके अलावा चेकआउट प्रोसेस को भी सरल बनाया गया है। पहले टिकट बुक करने के दौरान कई स्क्रीन और स्टेप पूरे करने पड़ते थे लेकिन अब इस प्रक्रिया को छोटा किया गया है जिससे समय की बचत होगी।

Captcha की परेशानी कम

इस नई वेबसाइट में सबसे ज्यादा राहत Captcha को लेकर दी जा रही है। अब टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार Captcha भरने की जरूरत काफी हद तक कम कर दी गई है। इससे खासकर तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही अब अलग-अलग क्लास में सीट उपलब्धता देखने के लिए बार-बार विकल्प बदलने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स एक ही स्क्रीन पर सभी क्लास की सीटों की उपलब्धता देख सकेंगे। यदि आप नियमित रूप से एक ही यात्रियों के लिए टिकट बुक करते हैं तो सेव किए गए पैसेंजर की जानकारी दोबारा इस्तेमाल की जा सकेगी। इससे हर बार नाम, उम्र और अन्य विवरण भरने का झंझट खत्म होगा।

जल्द नए PRS सिस्टम से जुड़ेगी वेबसाइट

इसको लेकर रेल मंत्रालय ने बताया कि नई वेबसाइट के डिजाइन में MNIT जयपुर के छात्रों के सुझावों को भी शामिल किया गया है ताकि प्लेटफॉर्म अधिक आधुनिक और उपयोगकर्ता-अनुकूल बन सके।

जानकारी के लिए बता दें कि अभी के लिए यह बीटा वर्जन में है और इसे फीडबैक के लिए जारी किया गया है। वहीं आने वाले समय में इसे रेलवे के नए Passenger Reservation System (PRS) से भी जोड़ा जाएगा जिससे भारी ट्रैफिक के दौरान भी टिकट बुकिंग अधिक तेज और स्थिर रहेगी। अगर बीटा टेस्टिंग सफल रहती है तो जल्द ही करोड़ों यात्रियों को नया IRCTC पोर्टल इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान