Hyundai Bayon की कीमत का होगा ऐलान। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Hyundai Bayon की आज पता चलेगी कीमत, Venue और Creta के बीच आएगी नई SUV, जानें इंजन और फीचर्स में क्या होगा अहम

Hyundai Bayon Launch in India: Hyundai आज नई SUV Bayon की कीमतों का ऐलान करने वाली है। जिसमें इसकी प्री-बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी है। ग्राहक 11,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं।

सिमरन सिंह

Hyundai Bayon Price: Hyundai Bayon की कीमत को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। क्योंकि दक्षिण कोरियाई कार कंपनी Hyundai आज यानी 26 अक्टूबर को अपनी नई SUV Bayon की कीमतों का ऐलान करने वाली है। वहीं इस गाड़ी की प्री-बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी है। जिसमें ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के जरिए 11,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं।

साथ ही देखा जा रहा है कि Hyundai Bayon को कंपनी के पोर्टफोलियो में Venue और Creta के बीच जगह दी गई है। ऐसे में यह उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प बन सकती है जो Venue से बड़ी लेकिन Creta से छोटी SUV कि तलाश कर रहे हैं। लेकिन इसकी वास्तविक कीमत और वैल्यू का अंदाजा कीमतों की आधिकारिक घोषणा के बाद ही लगाया जा सकता है।

Hyundai Bayon में मिलेगा Creta वाला पेट्रोल इंजन

Hyundai Bayon के बारे में बताए तो इसमें 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही इंजन Creta में भी मिलता है। साथ ही यह 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है। CVT के बारे में बताए तो यह एक ऐसा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है जो गियर बदलने के अनुभव को अधिक सहज बनाने का काम करता है।

कार में CVT वेरिएंट में Dash Boost Mode और Sporty Drive Tech जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा Eco, Normal और Sport ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। लेकिन अभी के लिए टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प नहीं मिल रहे है। साथ ही सामने आ रहा है कि कंपनी के प्रोडक्ट लाइफसाइकल में आगे चलकर CNG वेरिएंट आने की संभावना भी है पर इसे लेकर अभी पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।

दमदार लुक और 10 कलर ऑप्शन

Hyundai Bayon के बाकी फीचर्स को देखे तो इस कार की लंबाई 4.2 मीटर है। साथ ही इसका डिजाइन मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग, 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और स्प्लिट LED लाइटिंग के साथ आता है। वहीं कंपनी ने इसमें बोनट पर Hyundai का लोगो दिया है। SUV में रूफ रेल्स, डुअल-टोन स्पॉयलर और शार्क-फिन एंटीना भी मिलता है।

इसके लिए Titanium Black, Classy Blue, Atlas White, Fiery Red, Golden Bronze और Ecotronic Grey समेत 10 एक्सटीरियर कलर विकल्प दिए गए हैं। जिसमें मैट और ब्लैक रूफ वाले डुअल-टोन विकल्प भी शामिल होते हैं।

पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे फीचर्स

कार के केबिन में दो 12.3-इंच डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल रहे है। जिसमें कार के टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और Bose ऑडियो सिस्टम दिया जाएगा और SUV में जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

सेफ्टी के लिए Hyundai ने Level 2 Pro ADAS दिया है। इसमें लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट अलर्ट, फ्रंट कोलिजन अवॉइडेंस और हाईवे ड्राइविंग असिस्ट जैसी सुविधाएं शामिल कि गई हैं। वहीं कंपनी का कहना है कि सभी वेरिएंट में छह एयरबैग स्टैंडर्ड मिल रही है। साथ ही ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी सुरक्षा पैकेज का हिस्सा बनाया गया हैं।

इसमें जानने वाली सबसे अहम बात इसकी कीमत है। जिसको लेकर Hyundai Bayon की आधिकारिक घोषणा 26 अक्टूबर यानी आज होगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि फीचर्स और इंजन के हिसाब से यह SUV खरीदारों के बजट में कितनी फिट बैठती है।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज