Hyundai Alcazar Digital Key (सौ. Hyundai) 
ऑटोमोबाइल

WhatsApp से खोल जाएगा कार का लॉक, Hyundai लाया लग्जरी कार का फीचर

Hyundai Motor इंडिया में Alcazar के साथ कई नए अपडेट पेश कर रहा है। कंपनी ने कार के अंदर एक ऐसा फीचर जोड़ा है, जो Hyundai Motor की लग्जरी गाड़ियों में आमतौर पर देखा जाता है। उसके साथ ही अगर हम BMW 5 Series की बात करें, तो इसमें भी यह खास फीचर देखने को मिला है। जैसा कि यूजर्स जानते हैं, BMW की गाड़ियां 70 लाख से ज्यादा की कीमत में मिलती हैं। लेकिन केवल 15 लाख में हुंडई यह शानदार फीचर सभी के लिए लेकर आ रहा है।

सिमरन सिंह

Hyundai Motor इंडिया में Alcazar के साथ कई नए अपडेट पेश कर रहा है। कंपनी ने कार के अंदर एक ऐसा फीचर जोड़ा है, जो Hyundai Motor की लग्जरी गाड़ियों में आमतौर पर देखा जाता है। उसके साथ ही अगर हम BMW 5 Series की बात करें, तो इसमें भी यह खास फीचर देखने को मिला है। जैसा कि यूजर्स जानते हैं, BMW की गाड़ियां 70 लाख से ज्यादा की कीमत में मिलती हैं। लेकिन केवल 15 लाख में हुंडई यह शानदार फीचर सभी के लिए लेकर आ रहा है।

क्या है Hyundai Alcazar का फीचर?

Hyundai Alcazar ने अपनी फेसलिफ्ट में Digital Key फीचर को शामिल किया है। इस फीचर की मदद से आप बिना चाबी के ही अपनी कार को अनलॉक कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आप कहीं बाहर हैं और गाड़ी की चाबी को अपने साथ ले आए हैं, तो आप एक मैसेज भेजकर गाड़ी की चाबी को डिजिटल रूप में किसी और को भी भेज सकते हैं।

इस तरह काम करेंगी Digital Key?

Digital Key के इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में Bluelink एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद Vehicle Digital Key पर Digital Key लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करें। यह काम करने के बाद आपको Digital Key मिल जाएगी। इस Digital Key के लिंक को अब आप किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप लिंक को WhatsApp पर भेजते हैं, तो केवल लिंक पर क्लिक करने से ही गाड़ी के दरवाजों को खोला जा सकेगा।

आपको बस अपने स्मार्टफोन को गाड़ी के हैंडल से टच करना है। गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए आपको वायरलेस चार्जिंग प्वाइंट पर अपने फोन को स्क्रीन वाली साइड ऊपर रखते हुए वहां रखना होगा। जिसके बाद आपकी गाड़ी स्टार्ट हो जाएगी और बड़ी आसानी से आप ड्राइव कर पाएंगे। आखिर में, गाड़ी को वापस लॉक करने के लिए Digital Key को हैंडल पर टच करना होगा।

2024 Hyundai Alcazar कीमत?

Hyundai Alcazar फेसलिफ्ट 9 सितंबर को लॉन्च हो चुकी है, जिसमें 6-सीटर और 7-सीटर वेरिएंट आप ले सकते हैं। वहीं कीमत की बात करें, तो आप इस कार को 14.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर ले सकते हैं। वहीं टॉप-एंड वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 21.55 लाख रुपये तक होने वाली है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?