Hyundai Venue में क्या कुछ है खास। (सौ. Hyundai) 
ऑटोमोबाइल

Hyundai Venue पर बंपर छूट! जबरदस्त फीचर्स और सेफ्टी के साथ मिल रहा ₹75,000 तक का डिस्काउंट

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हुंडई मोटर इंडिया छोटी कारों से लेकर दमदार SUV तक, हर सेगमेंट में लोगों की पहली पसंद बन चुकी है, जो आने वाले समय में कई और डिज़ाइन लाते हुए लोगों के दिलों पर राज करेगी।

सिमरन सिंह

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हुंडई मोटर इंडिया की जबरदस्त पकड़ है। छोटी कारों से लेकर दमदार SUV तक, कंपनी की कारें हर सेगमेंट में लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं। इन्हीं में से एक है सब-कॉम्पैक्ट SUV हुंडई वेन्यू, जो अपने शानदार डिजाइन और फीचर्स के चलते मारुति ब्रेजा को सीधी टक्कर देती है। खास बात यह है कि मई 2025 में कंपनी हुंडई वेन्यू पर ₹75,000 तक का डिस्काउंट दे रही है।

₹75,000 तक की छूट, जानें क्या है ऑफर

इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं। यह छूट सीमित समय के लिए है और डीलरशिप पर उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

कीमत और इंजन विकल्प

हुंडई वेन्यू की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.94 लाख से शुरू होकर ₹13.62 लाख तक जाती है। इसमें तीन इंजन विकल्प मिलते हैं:

  • 1.2L पेट्रोल इंजन – 82 bhp पावर और 114 Nm टॉर्क, 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
  • 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन – 118 bhp पावर और 172 Nm टॉर्क, 6-स्पीड मैनुअल/7-स्पीड DCT
  • 1.5L डीजल इंजन – 113 bhp पावर और 250 Nm टॉर्क, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

एडवांस फीचर्स की भरमार

वेन्यू में आधुनिक ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं:

  • 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • ऑटोमैटिक हेडलैम्प
  • रिवर्सिंग कैमरा
  • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • फ्रंट और रियर USB चार्जर
  • ब्लूलिंक कनेक्टिविटी

सेफ्टी में भी जबरदस्त

हुंडई वेन्यू में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, हिल असिस्ट, और TPMS जैसी सेफ्टी सुविधाएं मिलती हैं। एक्सटीरियर में डार्क क्रोम ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेललैंप्स और 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

आपके लिए सही

अगर आप इस समय एक फीचर्स से भरपूर, सुरक्षित और स्टाइलिश SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो हुंडई वेन्यू आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है, वो भी भारी छूट के साथ।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत