HR88B8888 बना भारत का सबसे मंहगा व्हीकल नंबर, फोटो- सोशल मीडिया 
ऑटोमोबाइल

HR88B8888 बना भारत का सबसे महंगा व्हीकल नंबर, ₹1.17 करोड़ में हुई नीलामी, तोड़ दिए सारे रिकार्ड

Haryana के सोनीपत में एक कार के फैंसी नंबर 'HR88B8888' की बोली 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अधिकारियों का दावा है कि यह देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट है। इस गाड़ी के नंबर ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Fancy Number Plate in Haryara: हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र में चारपहिया वाहनों के वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में एक बार फिर इतिहास बना है। फैंसी नंबर 'HR88B8888’ की बोली 1 करोड़ 17 लाख रुपये तक पहुंची है। माना जा रहा है कि यह अब तक का देश का सबसे महंगा वीआईपी नंबर बन सकता है।

हरियाणा के सोनीपत में चारपहिया वाहनों के वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी के दौरान इतिहास बना है। जिले के कुंडली कस्बे के फैंसी नंबर ‘HR88B8888’ को रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1 करोड़ 17 लाख रुपये की अभूतपूर्व बोली मिली है। नीलामी की प्रक्रिया मंगलवार शाम 5 बजे समाप्त हुई। नीलामी के प्रभारी अधिकारियों ने दावा किया है कि अब तक भारत में किसी वीआईपी नंबर पर इतनी ऊंची बोली नहीं लगी है। इस कारण सोनीपत का यह नंबर देश का सबसे महंगा वीआईपी नंबर बन सकता है। यह फैंसी VIP नंबर सोनीपत के कुंडली क्षेत्र का है, और बोली जीतने के बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन भी यहीं होगा।

किस सीरीज की दीवानगी सबसे ज्यादा?

वाहन मालिकों में आकर्षक और फैंसी नंबरों को लेकर क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इन नंबरों में चार बार ‘8’ आने के कारण इसे बेहद खास माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, ‘0001’, ‘9999’, ‘7777’ और ‘8888’ जैसी सीरीज को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। नंबर पसंद करने वालों में इन अंकों को शुभ (auspicious) मानने वाले खरीदार बड़ी कीमत चुकाने से भी पीछे नहीं हटते। हालांकि, हाल में नीलाम हुआ यह नंबर अभी खरीदा नहीं गया है। बोली लगाने वाले व्यक्ति को अगले 5 दिनों के भीतर पूरी राशि जमा करवानी होगी, तभी यह नंबर ब्लॉक किया जाएगा।

बोलीकर्ता की पहचान गुप्त

अधिकारियों ने बताया कि बोली लगाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। नियमों के तहत, बोली समाप्त होने के बाद ही औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाती है। यदि बोली लगाने वाला निर्धारित समय के भीतर राशि जमा नहीं करवाता है, तो यह वीआईपी नंबर दोबारा नीलामी के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

भारत में लाखों में बिकते हैं नंबर्स

पार्क प्लस की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 तक-

  • भारत की सबसे महंगी कार नंबर प्लेट Toyota Fortuner पर लगी है। इस गाड़ी का नंबर “007” है, जिसकी कीमत 34 लाख रुपये बताई जाती है। इसके मालिक आशिक पटेल, अहमदाबाद के एक ट्रांसपोर्टर हैं।
  • भारत की दूसरी सबसे महंगी नंबर प्लेट Porsche 718 Boxster पर है। इसका नंबर “KL-01-CK-1” है और इसकी कीमत 31 लाख रुपये है। इसके मालिक के. एस. बालगोपाल हैं।
  • तीसरे स्थान पर भी वही नाम आता है। उनके पास Toyota Land Cruiser LC200 है, जिसकी नंबर प्लेट “KL01CB0001” है और इसकी कीमत 18 लाख रुपये है।
  • लग्जरी नंबर प्लेट की इस सूची में चौथे नंबर पर जगजीत सिंह हैं। उनकी Toyota Land Cruiser LC200 पर “CH-01-AN-0001” नंबर प्लेट लगी हुई है, जिसकी कीमत 17 लाख रुपये है।
  • पांचवें स्थान पर राहुल तनेजा हैं। उनकी Jaguar XJL पर “RJ45CG0001” नंबर प्लेट लगी है, जिसकी कीमत 16 लाख रुपये है।
  • इससे पहले भी हरियाणा के कई जिलों में महंगी बोली के मामले सामने आए थे, लेकिन सोनीपत के इस नंबर ने उन सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत