Honda जल्द लॉन्च करेंगी नई कार। (सौ. Honda) 
ऑटोमोबाइल

Honda ने मचाई धूम, मई में 5 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बेचे, अब खेलेगी 1,500 करोड़ का दांव

Honda Sales May 2026: HMSI लगातार भारत के टू-व्हीलर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। Honda भविष्य की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़े स्तर पर उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की तैयारी में लगी हुई।

सिमरन सिंह

Honda Sales Report: Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) लगातार भारत के टू-व्हीलर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। जहां देखा जा रहा है कि कई कंपनियां नए लॉन्च और इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस कर रही हैं, वहीं Honda भविष्य की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़े स्तर पर उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की तैयारी में लगी हुई। बता दें कि मई 2026 के बिक्री आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि कंपनी की लोकप्रियता ग्राहकों के बीच काफी हद तक बढ़ी है।

मई 2026 में Honda की बिक्री में 12% की शानदार बढ़ोतरी

जानकारी के लिए बता दें कि Honda ने मई 2026 में कुल 5.18 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी जो पिछले साल मई 2025 में बेची गई 4.65 लाख यूनिट्स के मुकाबले 12 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं इन आकड़ों में कंपनी की घरेलू बिक्री सबसे बड़ा योगदानकर्ता बनी रही। इसके साथ ही बता दें कि भारत में Honda ने मई 2026 के दौरान 4.59 लाख यूनिट्स बेचीं जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 4.17 लाख यूनिट्स था। जो सीधे तौर पर घरेलू बाजार में कंपनी की 10 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।

Honda Sales Report (May 2026)

वर्ग मई 2026 मई 2025 विकास
घरेलू बिक्री 4.59 लाख 4.17 लाख 10%
निर्यात 0.59 लाख 0.47 लाख 24%
कुल बिक्री 5.18 लाख 4.65 लाख 12%

Activa, Shine और Dio की जबरदस्त डिमांड

बताया जा रहा है कि होंडा की सफलता के पीछे उसके फेमस मॉडल्स की बड़ी भूमिका रही है। जिसमें Activa, Shine और Dio जैसे उत्पाद कम्यूटर बाइक और स्कूटर सेगमेंट में लगातार लोगों की मजबूत मांग सहारा बनी। इसके अलावा सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी Honda की पकड़ मजबूत देखी गई है। जिसको लेकर कंपनी के निर्यात में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं मई 2026 में Honda ने 59,000 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए थे जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 47,000 यूनिट्स का था।

राजस्थान में लगेगी नई प्रोडक्शन लाइन

ऐसे में कंपनी ने बढ़ती मांग को देखते हुए उसे पूरा करने के लिए होंडा ने राजस्थान के तपुकारा प्लांट में तीसरी प्रोडक्शन लाइन लगाने की योजना के बारे में बताया है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि यह नई लाइन साल 2028 तक चालू होने की उम्मीद है। जिससे कंपनी को सालाना 6.7 लाख यूनिट्स अतिरिक्त उत्पादन मिलेगा। वहीं इस नई परियोजना के लिए कंपनी करीब 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और मौजूदा प्लांट के पास 74,000 वर्ग मीटर अतिरिक्त जमीन भी खरीदेगी।

2,000 नई नौकरियां और 125cc-160cc सेगमेंट पर फोकस

जानकारी में बताया जा रहा है कि Honda का यह विस्तार मुख्य रूप से 125cc और 160cc मोटरसाइकिल व स्कूटर सेगमेंट की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। जिसके अनुसार नई लाइन शुरू होने के बाद कंपनी के दूसरे प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 20.1 लाख यूनिट्स सालाना हो सकती है। इसके अलावा इस निवेश से करीब 2,000 नए रोजगार भी पैदा होगे। वैसे बता दें कि वर्तमान में होंडा के देशभर में 7,000 से अधिक ग्राहक टचपॉइंट्स हैं जो उसकी बिक्री और बाजार पहुंच को मजबूत बनाते हैं।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज