Hero Vida का सितंबर महिने में प्रदर्शन। Source. Hero
ऑटोमोबाइल

Hero Vida के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड, सितंबर में बिकीं 22 हजार से ज्यादा यूनिट, देखें कौन रहा आगे

Hero VIDA Electric Scooter: Hero MotoCorp का इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida स्कूटर्स की बिक्री में अच्छी तेजी दिखा रहा है। वहीं अब सितंबर महिने के आकंड़े भी सामने आ गए है।

सिमरन सिंह

Electric Scooter Sales September 2026: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों के लिए एक विकल्प बनते जा रहे हैं। खासकर ऐसे स्कूटर जिनकी रनिंग कॉस्ट कम हो और जिन्हें रोजाना ऑफिस, बाजार या दूसरे छोटे-मोटे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सके। इसी सेगमेंट में Hero MotoCorp का इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida भी अपनी जगह बना रहा है। जिसमें देखा गया है कि कंपनी के स्कूटर्स की बिक्री में अच्छी तेजी देखने को मिली है। वहीं इसके किफायती मॉडल Vida VX2 Go की रनिंग कॉस्ट को लेकर भी काफी चर्चा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, रेंज और बिक्री से जुड़ी जरूरी बातें।

सितंबर में Vida ने कितने स्कूटर बेचे?

सामने आए आकड़ों में देखा जा रहा है कि भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में सितंबर 2026 के दौरान TVS Motor, Bajaj Auto और Hero Vida के बीच बिक्री को लेकर मुकाबला देखने को मिला। जिसमें Vahan के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के पहले 28 दिनों में Hero Vida के 22,109 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स रजिस्टर हुए। इस दौरान ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी करीब 11.7 फीसदी रही। वहीं अगस्त 2026 में Vida ने 25,558 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। ऐसे में देखे तो अगस्त 2025 के मुकाबले यह 108 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी थी। इससे पता चलता है कि कंपनी ने पिछले एक साल में अपनी बिक्री बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है।

Vida VX2 Go में मिलती है कितनी रेंज?

Vida के पोर्टफोलियो में VX2 Go एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जिसके 2.2kWh बैटरी वाले वेरिएंट में सिंगल रिमूवेबल बैटरी मिलती है। वहीं कंपनी का इसको लेकर कहना है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 93 किलोमीटर तक की IDC रेंज दे सकता है। IDC रेंज के बारे में बताए तो इसका मतलब है नियंत्रित टेस्टिंग परिस्थितियों में मापी गई दूरी। जो असल इस्तेमाल में रेंज कम हो सकता है को दिखाती है। वहीं इसमें 6kW की पीक पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है और इसकी क्लेम्ड टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। स्कूटर में Eco और Ride राइडिंग मोड भी दिए गए हैं।

1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर, कैसे?

इस स्कूटर की रनिंग कॉस्ट को समझने के लिए एक उदाहरण लेते हैं। अगर घर पर बिजली की कीमत 8 रुपये प्रति यूनिट है तो 2.2kWh बैटरी को चार्ज करने में करीब 18 रुपये की बिजली खर्च होगी। चार्जिंग लॉस को जोड़ने पर खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। ऐसे में अगर 80 किलोमीटर की वास्तविक रेंज मानकर चलें और फुल चार्ज का खर्च 20 रुपये हो तो रनिंग कॉस्ट करीब 25 पैसे प्रति किलोमीटर होगी। जो 1 रुपये में लगभग 4 किलोमीटर का सफर दिखाती है। लेकिन यह अनुमान है वास्तविक खर्च बिजली की दर और ड्राइविंग परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

क्या है स्कूटर की कीमत?

Vida VX2 Go 2.2 की एक्स-शोरूम कीमत 99,490 रुपये है। इसमें रिमूवेबल बैटरी, 4.3 इंच LCD डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और 33.2 लीटर अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। कीमत और उपलब्ध ऑफर्स के लिए नजदीकी डीलरशिप से जानकारी लेना जरूरी है।

सितंबर 2026 में बिक्री और मार्केट परफॉर्मेंस

• TVS मोटर: लगभग 49,000 से 49,600 यूनिट्स बेचकर इस सेगमेंट में सबसे आगे रही।

• बजाज ऑटो: लगभग 44,480 यूनिट्स बेचकर इसके ठीक पीछे देखे गई

• एथर एनर्जी: 27,690 यूनिट्स की बिक्री तक पहुँची और कुल 8 लाख रिटेल बिक्री का अहम माइलस्टोन पार किया।

• हीरो विडा: इस महीने 22,109 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है।

12 साल में कितना बदला भारत, स्वच्छ भारत मिशन ने बदली गांव-शहरों की तस्वीर, आंकड़ों में समझें असर

काशी विद्यापीठ का वो सफर, जिसने दिया उन्हें शास्त्री का नाम, प्रधानमंत्री होते हुए भी साइकिल से जाते थे बाजार

Lal Bahadur Shastri: सरनेम नहीं, शिक्षा की उपाधि था शास्त्री! जानें देश के दूसरे PM के नाम की दिलचस्प कहानी

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी