HF Deluxe (Source. Hero) 
ऑटोमोबाइल

Hero ने सस्ती कर दी HF Deluxe, 7,635 रुपये तक घटी कीमत, अब 70kmpl माइलेज वाली बाइक सिर्फ 59,999 में

Hero MotoCorp ने अपनी लोकप्रिय HF Deluxe Canvas Black की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 7,635 रुपये तक कम कर दी है जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत अब 59,999 रुपये हो गई है।

सिमरन सिंह

Hero HF Deluxe 2026: अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद, ज्यादा माइलेज देने वाली और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतरीन बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए है। बता दें कि देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp ने अपनी लोकप्रिय HF Deluxe Canvas Black की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 7,635 रुपये तक कम कर दी है जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत अब 59,999 रुपये हो गई है। वहीं खास बात यह है कि यह कीमत बाइक की लॉन्च प्राइस से भी कम है।

लॉन्च प्राइस से भी सस्ती हुई HF Deluxe

Hero MotoCorp ने HF Deluxe Canvas Black Edition को जून 2023 में 60,760 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। बाद में कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत 67,634 रुपये तक पहुंच गई। वहीं अब कंपनी ने इसे घटाकर 59,999 रुपये कर दिया है। लेकिन अभी के लिए इस नई कीमत का लाभ केवल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को ही मिलेगा। कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह ऑफर देश के अन्य राज्यों में कब तक लागू होगा।

97.2cc इंजन और 70kmpl तक माइलेज

HF Deluxe में पहले की तरह 97.2cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7.8PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो शहर और ग्रामीण दोनों तरह की सड़कों पर स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है। सस्पेंशन के लिए इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। वहीं दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। कंपनी के अनुसार यह बाइक करीब 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है जो इसे कम्यूटर सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाता है।

Honda और Bajaj को मिलेगी कड़ी चुनौती

वहीं इसको लेकर ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमत में यह बड़ी कटौती एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक सेगमेंट में Hero की पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा हो सकती है। इस समय Honda Shine 100, Bajaj Platina 100 और TVS Sport जैसी बाइकों से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। Hero HF Deluxe पहले से ही देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में शामिल है। ऐसे में कम कीमत और बेहतर माइलेज का यह कॉम्बिनेशन ग्राहकों को और ज्यादा आकर्षित कर सकता है। अगर आप कम बजट में टिकाऊ और किफायती बाइक की तलाश में हैं तो HF Deluxe आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता