Photo - Tata India 
ऑटोमोबाइल

अच्छी खबर! ADAS फीचर के साथ Tata Harrier और Safari की बुकिंग फिर से शुरू

2023 टाटा हैरियर और सफारी एसयूवी की बुकिंग (Booking) शुरू हो गई है। आप इस टाटा की एसयूवी को बुक कर सकते हैं।

मनोज पांडे

दिल्ली: टाटा मोटर्स (Tata Motors) की दमदार एसयूवी हैरियर (Tata Harrier) और सफारी (Tata Safari) के अपडेटेड मॉडल (Updated Model) का कई ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। उनके लिए एक अच्छी खबर है। 2023 टाटा हैरियर और सफारी एसयूवी की बुकिंग (Booking) शुरू हो गई है। आप इस टाटा की एसयूवी को बुक कर सकते हैं। नई सफारी और हैरियर की कीमत अगले महीने सामने आएगी। टाटा की इन दोनों एसयूवी की खास बात यह है कि इसमें कंपनी ने एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया है।

 6 भाषाओं में वाइस कमांड

जो मौजूदा कारों में काफी अहम माने जाते हैं। टाटा मोटर्स की हैरियर और सफारी एसयूवी को टॉप मॉडल (Top Model) के साथ गहरे लाल रंग का एडिशन मिलने की संभावना है। इन दोनों एसयूवी के मौजूदा मॉडल की जानकारी के मुताबिक इसमें काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। अपडेटेड हैरियर और सफारी में फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई बीम असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन चेंज अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन सहित कई विशेष ADAS फीचर मिलेंगे। Tata Safari और Tata Harrier में पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple Car Play सहित कई विशेष सुविधाएँ दी जाएंगी, कंपनी के साथ 6 भाषाओं में वाइस कमांड 360 डिग्री कैमरा। फीचर्स के मामले में ये दोनों दमदार SUVs शानदार होंगी।

 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन

नई हैरियर और सफारी का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए MG Hector फेसलिफ्ट और Mahindra XUV700 और Hyundai Alcazar जैसी SUVs से होगा। टाटा सफारी और हैरियर एसयूवी के अपग्रेडेड मॉडल में पहले की तरह ही 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। जो 170hp की पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। फिलहाल मॉडल की जानकारी के मुताबिक 2023 मॉडल हैरियर और सफारी की कीमत 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक देखी जा सकती है।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास