Ferrari Luce Electric Car: दुनियाभर में अपनी लग्जरी और हाई-स्पीड सुपरकार्स के लिए मशहूर Ferrari ने आखिरकार ग्राहकों की पसंद को देखते हुए इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में भी कदम रख दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इटली के रोम शहर में अपनी पहली पूरी इलेक्ट्रिक सुपरकार Ferrari Luce को पेश किया है। इस लॉन्च को सिर्फ एक नई कार की एंट्री नहीं बल्कि Ferrari के इतिहास का बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जैसा की Ferrari को पसंद करते है तो आपको इसकी पेट्रोल इंजन की दमदार आवाज के बारे में पता ही होगा लेकिन अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी को अपनाकर सुपरकार्स का नया भविष्य दिखा दिया है।
नई Ferrari Luce की खासियत के बारे में बताए तो इसको इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस कार में चार इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं जिसमें हर पहिये पर अलग मोटर काम करती है। वहीं बता दें कि यह सेटअप कुल 1,050 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। कंपनी ने अपनी जानकारी में बताया की यह सुपरकार सिर्फ 2.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके अलावा 200 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने में इसे महज 6.8 सेकेंड लगते हैं। वहीं इसकी टॉप स्पीड 310 किमी प्रति घंटा से ज्यादा बताई जाती है।
Ferrari Luce में 122kWh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 530 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। वहीं जानकारी में यह भी बताया गया है कि इसमें 800V टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे चार्जिंग भी बेहद तेज हो जाती है। इसके अलावा 350kW DC फास्ट चार्जर की मदद से करीब 20 मिनट में 70kWh तक बैटरी चार्ज की जा सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि यह लंबी दूरी के सफर में भी चार्जिंग को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं देती है।
ये भी पढ़े: पेट्रोल का खर्च करेगा खत्म, MG Comet EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, वरना पड़ सकता है भारी
जानकारी के लिए बता दें कि यह Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव कार है। इसमें फोर-व्हील स्टीयरिंग, पांच सीटों वाला लेआउट और चार दरवाजों का डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही कार के डिजाइन के लिए Ferrari ने LoveFrom टीम के साथ काम पूरा हुआ है जिसका नेतृत्व Jony Ive और Marc Newson ने किया। अंदर की तरफ OLED डिस्प्ले, फिजिकल कंट्रोल्स और 21-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं Ferrari के CEO ने कहा कि Luce सिर्फ नई इलेक्ट्रिक तकनीक नहीं है बल्कि कंपनी के लिए एक नए दौर की शुरुआत भी है। यह कार दिखाती है कि भविष्य में सुपरकार की दुनिया किस दिशा में जा सकती है।