Kia Sorento हुआ लॉन्च। Source. Kia
ऑटोमोबाइल

Explainer: Kia Sorento ने मारी भारतीय बाजार में एंट्री, 27.99 लाख से शुरू कीमत, Hybrid और AWD का कॉम्बिनेशन

Kia Sorento Hybrid: भारत के ऑटो बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट को और दिलचस्प बनाते हुए Kia ने आखिरकार नई Sorento को लॉन्च कर दिया है।

सिमरन सिंह

Kia Sorento Price in India: भारत के ऑटो बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट को और दिलचस्प बनाते हुए Kia ने आखिरकार नई Sorento को लॉन्च कर दिया है। जानकारी में बताया जा रहा है कि लंबे इंतजार के बाद आई इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि Kia Sorento को डीजल और हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन के साथ लेकर आई गया है।

वहीं ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से 6-सीटर या 7-सीटर लेआउट में भी चुनाव कर सकते हैं। साथ ही बता दें कि इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 40.39 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। ऐसे में Sorento उन खरीदारों को आकर्षित कर सकती है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ ज्यादा स्पेस और बेहतर पावरट्रेन वाला विकल्प देख रहे थे।

डीजल मॉडल की कीमत 27.99 लाख रुपये से शुरू

Kia Sorento के बारे में बताए तो इसमें डीजल रेंज HTE 7-सीटर वेरिएंट से शुरू होती है जिसकी कीमत 27.99 लाख रुपये है। इसमें Smartstream D2.2 डीजल इंजन को 8-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है। वहीं इसमें 7-सीटर डीजल वेरिएंट की कीमत इंजन और ट्रिम के आधार पर 27.99 लाख रुपये से 38.69 लाख रुपये तक जाती है।

वेरिएंट/पावरट्रेनसीटिंगकीमत (एक्स-शोरूम)
HTE Diesel7-सीटर₹27.99 लाख
HTK Diesel6-सीटर₹32.69 लाख
HTX Diesel AWD7-सीटर₹37.49 लाख
HTX(A) Black Line AWD Diesel6-सीटर₹38.69 लाख
HTE Hybrid7-सीटर₹29.49 लाख
HTK Hybrid6-सीटर₹34.19 लाख
HTX(A) Black Line AWD Hybrid6-सीटर₹40.39 लाख
Kia Sorento को लॉन्च करते समय की तस्वीर।

Hybrid SUV चाहिए तो भी है विकल्प

Sorento को लेकर दूसरा बड़ा आकर्षण इसका Smartstream G1.6 T-GDi Hybrid पावरट्रेन बताया जा रहा है। इसको 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। वहीं 7-सीटर हाइब्रिड की शुरुआती कीमत 29.49 लाख रुपये है जबकि 6-सीटर हाइब्रिड मॉडल 34.19 लाख रुपये से शुरू होता है। साथ ही हाइब्रिड रेंज का टॉप 6-सीटर HTX(A) Black Line AWD वेरिएंट है जिसकी कीमत 40.39 लाख रुपये है। जिसका सीधा मतलब है कि ज्यादा प्रीमियम पावरट्रेन और फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों के लिए विकल्प यहां मौजूद हैं।

6 और 7 सीट का मिलेगा ऑप्शन

जानकारी में सामने आया है कि नई Sorento को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है। 6-सीटर मॉडल में दूसरी रो में अलग-अलग कैप्टन सीट्स मिलती हैं जो ज्यादा प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन की गई हैं। वहीं SUV के हाई वेरिएंट में AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है। वहीं डीजल AWD रेंज 37.49 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि हाइब्रिड AWD मॉडल की कीमत 38.99 लाख रुपये से आगे जाती है।

Kia Sorento हुआ लॉन्च।v

ADAS और Black Line पैकेज से बढ़ेगा प्रीमियम अंदाज

Kia ने Sorento में फीचर्स के मामले में भी कई विकल्प दिए हैं। HTE(O) वेरिएंट में Convenience Pack मिलता है। वहीं जिन वेरिएंट के नाम में (A) शामिल है उनमें ADAS Pack के साथ Black Line Styling Pack दिया गया है। वहीं कुल मिलाकर Sorento की कीमत, 6/7-सीटर विकल्प, Hybrid पावरट्रेन और AWD जैसी खूबियां इसे प्रीमियम SUV खरीदारों के लिए एक दिलचस्प विकल्प बनाती हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?