एलन मस्क की उड़ने वाली कार का सपना होगा सच?
X पर एक वीडियो शेयर कर भविष्य में उड़ने वाली कार के बारे में दी जानकारी
उड़ने वाली कार से परिवहन व्यवस्था को भी करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना
Will Elon Musk Dream Of A Flying Car Come True? अभी तक तो आप बस एरोप्लेन से ही आसमान की ऊचाईयां देखे होगें, लेकिन सोचिए आपकी रोड पर चलने वाली कार हवा में उड़ने लगे तो आपको कैसा फील होगा। सड़क पर लगने वाले जाम से परेशान लोगों के लिए उड़ने वाली कार किसी सपने से कम नहीं है।
कल्पना कीजिए कि आप अपनी कार से सीधे हवा में उड़ते हुए कुछ ही मिनटों में अपनी मंजिल तक पहुंच जाएं। तो कैसा महसूस होगा? तकनीक की दुनिया में लंबे समय से इस तरह के वाहनों पर काम हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की उड़ने वाली कार का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है?
16 अक्टूबर 2026 को एलन मस्क ने X पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि भविष्य में होने वाले रोमांचक रोडस्टर डेमो में स्नेक रिवर या ग्रैंड कैन्यन के ऊपर से उड़ान भरना, फिर अपने पहियों पर सुरक्षित लैंड करना और ध्वनि की आधी से अधिक रफ्तार हासिल करना शामिल होगा।
एलन मस्क अपनी कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स के जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों और अंतरिक्ष तकनीक को नई दिशा देने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, उड़ने वाली कार को लेकर उनकी योजनाओं और चर्चाओं के बावजूद यह मानना सही नहीं होगा कि टेस्ला की उड़ने वाली कार बाजार में आने के लिए तैयार है। फिलहाल ऐसी कार के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल को लेकर कई तकनीकी और व्यावहारिक चुनौतियां हैं। लेकिन वीडियो साझा करने और भविष्य को लेकर रणनीति बनाने से कयास लगाया जा सकता है कि मस्क की कुछ सालों में उड़ने वाली कार बनाने की योजना है।
अगर भविष्य में उड़ने वाली कारें आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाती हैं, तो परिवहन के तरीके में बड़ा बदलाव आ सकता है। शहरों में ट्रैफिक जाम से बचने, एयरपोर्ट तक जल्दी पहुंचने और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल ले जाने में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा, पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों में भी इन वाहनों से यात्रा आसान हो सकती है। हालांकि, इसके लिए सुरक्षित उड़ान मार्ग, विशेष लैंडिंग स्थान और बेहतर यातायात नियंत्रण व्यवस्था बनानी होगी।
उड़ने वाली कारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती इनकी कीमत, बैटरी की क्षमता, सुरक्षा और सरकारी नियम हैं। हवा में उड़ने वाले वाहनों को नियंत्रित करना सड़क पर कार चलाने से कहीं अधिक जटिल है। खराब मौसम और तकनीकी खराबी भी बड़ा खतरा बन सकते हैं।
कुल मिलाकर, उड़ने वाली कारें भविष्य में परिवहन का अहम हिस्सा बन सकती हैं, लेकिन इनके आम लोगों तक पहुंचने में अभी समय लग सकता है।