Electric Scooter (सौ. design) 
ऑटोमोबाइल

Electric Scooter के साथ ये गलती पड़ेगी भारी, बम की तरह फट जाएगी EV

इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन बारिश के दौरान इसका इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता, क्योंकि पानी और इलेक्ट्रिक व्हीकल के बीच का संपर्क जोखिम पैदा करता है। ऐसे में अगर आप बारिश के दौरान कुछ गलतियां करेंगे, तो आपकी स्कूटी तबाह भी हो सकती है।

सिमरन सिंह

EV Safety. इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन बारिश के दौरान इसका इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता, क्योंकि पानी और इलेक्ट्रिक व्हीकल के बीच का संपर्क जोखिम पैदा करता है। ऐसे में अगर आप बारिश के दौरान कुछ गलतियां करेंगे, तो आपकी स्कूटी तबाह भी हो सकती है।

स्कूटर को चार्ज करते समय रहें सावधान

बारिश में माहौल में हर जगह पानी रहता है, और इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि चार्जिंग उपकरण गीले न हों। जिससे शॉर्ट सर्किट या फिर कोई दुर्घटना के चांस कम किए जा सकें और स्कूटर में आग लगने का खतरा भी कम हो जाए।

स्कूटर की बैटरी

स्कूटर की बैटरी और इलेक्ट्रिक कनेक्शन समय-समय पर आपको चेक करते रहना है। यदि पानी इन हिस्सों पर पड़ता है, तो इससे बैटरी खराब हो सकती है और ओवरहीट की वजह से आग भी लग सकती है।

ज्यादा गहरे पानी में न चलाएं स्कूटी

अगर बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है और आप उसमें अपनी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चला रहे हैं, तो इससे बैटरी या फिर मोटर में पानी घुस सकता है। जिससे आईपी रेटिंग सुरक्षित नहीं रहती, लेकिन अत्यधिक पानी घुसने के कारण यह खराब भी हो सकती है।

पानी की वजह से स्लिपरी सड़क

बारिश में स्कूटी स्लिपरी सड़कों पर चलाना सही नहीं माना जाता। कई बार इससे एक्सीडेंट भी हो सकता है, और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का टॉर्क ज्यादा होता है, जिससे टायर फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।

रखरखाव और सर्विसिंग

आपकी स्कूटी का रखरखाव और सर्विसिंग समय पर होना चाहिए, खासकर बारिश के मौसम में वॉटर प्यूरीफायर करना जरूरी है, ताकि आप शॉर्ट सर्किट और बैटरी फेलियर जैसे खतरों से सुरक्षित रहें।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?