Electric Vehicle कि बिक्री में बढ़त। Source. Pixabay
ऑटोमोबाइल

Festive Season में इलेक्ट्रिक कारों की धूम, बिक्री में 69% का उछाल, Tata और Mahindra ने मिलकर बेचीं 80% EVs

Festive Season Car Sales: नवरात्रि से भाई दूज तक 32 दिनों के दौरान इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सालाना आधार पर 69 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सालाना आधार पर 69 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

  • इस दौरान पेट्रोल, डीजल और CNG कारों की बिक्री में गिरावट आई।

  • खत्म हुए इस फेस्टिव पीरियड में कुल 40,122 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी हुई।

Electric Car Sales In India: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इसका ताजा उदाहरण 2026 के फेस्टिव सीजन में देखने को मिला है। जिसमें नवरात्रि से भाई दूज तक 32 दिनों के दौरान इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सालाना आधार पर 69 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसकी खास बात यह है कि इस दौरान पेट्रोल, डीजल और CNG कारों की बिक्री में गिरावट आई। Dynamics के आंकड़ों को लेकर बताया जा रहा है कि 11 नवंबर को खत्म हुए इस फेस्टिव पीरियड में कुल 40,122 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी हुई। वहीं Tata Motors और Mahindra ने मिलकर करीब 80 फीसदी EV मार्केट पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 69% की बढ़ोतरी

इस फेस्टिव सीजन में इलेक्ट्रिक कारों की रिटेल डिलीवरी पिछले साल के मुकाबले 69 फीसदी बढ़कर 40,122 यूनिट हो गई। इसके साथ ही पैसेंजर व्हीकल की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 3.8 फीसदी से बढ़कर 6.9 फीसदी पहुंच गई।

वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल कारों की बिक्री 14.5 फीसदी घटकर करीब 3.01 लाख यूनिट रह गई। डीजल कारों की बिक्री में 6.8 फीसदी और CNG कारों में 2.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन कुल पैसेंजर व्हीकल मार्केट भी दबाव में रहा है। इस दौरान सभी तरह की कारों की डिलीवरी 7.2 फीसदी घटकर 5.81 लाख यूनिट रह गई।

Tata और Mahindra का EV मार्केट पर दबदबा

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में Tata Motors पहले स्थान पर रही है। इसके साथ ही कंपनी की EV रिटेल बिक्री 71 फीसदी बढ़कर 16,220 यूनिट पहुंच गई। वहीं Mahindra की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 84 फीसदी बढ़कर 9,407 यूनिट रही। दोनों कंपनियों ने मिलकर इस अवधि में बिकने वाली करीब 80 फीसदी इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की।

डिमांड ज्यादा, सप्लाई कम होने से बढ़ी चुनौती

इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बावजूद कंपनियां सप्लाई बढ़ाने में जुटी हैं। जिसमें Tata Motors के एमडी शैलेश चंद्र ने बताया है कि कंपनी फिलहाल EV की कुल मांग का सिर्फ 60 से 65 फीसदी ही पूरा कर पा रही है। वहीं कंपनी अपनी मासिक सप्लाई करीब 16,000 से बढ़ाकर 20,000 यूनिट करना चाहती है। साथ ही Mahindra की मौजूदा EV उत्पादन क्षमता 8,000 यूनिट प्रतिमाह है जिसे फरवरी से मार्च तक 4,000 यूनिट और बढ़ाने की योजना है।

क्या बदल रहा है कार खरीदने वालों का रुझान?

Mahindra के राजेश जेजुरिकर ने बताया है कि ग्राहक अब इलेक्ट्रिक कारों की कम रनिंग कॉस्ट और उनसे होने वाली बचत को समझ रहे हैं। लेकिन पिछले साल GST दरों में कटौती के कारण बिक्री का आधार काफी ऊंचा था इसलिए इस बार कुल कार बाजार में गिरावट भी देखने को मिली।

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से क्यों भिड़ा वकील? जानें कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ

स्पेन में गिरफ्तारी के बावजूद बिग बी को कैसे दी धमकी? जानें कौन है गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों

फिलीपींस में PM मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों ने पढ़े संस्कृत श्लोक; आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन ने की मुंबई मेट्रो की सवारी, विधान भवन से BKC तक किया सफर

बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को SC से मिली जमानत, 2002 से अब तक क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी टाइमलाइन