Skoda ने निकाला कार के लिए ऑफर। Source. Skoda
ऑटोमोबाइल

Skoda की इन 3 कारों पर दिवाली ऑफर, Kylaq पर ₹90,000 तक का फायदा, जानें किस पर कितनी बचत

Skoda Kylaq Discount: दिवाली पर Skoda अपनी तीन कार Skoda Kylaq, Skoda Kushaq और Skoda Slavia पर खास ऑफर निकाल रहे है। जिसमें शानदार ऑफर्स मिलने वाले है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Skoda ने अपनी तीन कारों पर त्यौहार के लिए शानदार ऑफर निकाले है।

  • Skoda की Kylaq, Kushaq और Slavia में छूट देखने को मिल रही है।

  • दीवाली ऑफर में सबसे ज्यादा डिस्कांउट के तौर पर 90 हजार की छूट मिल रही है।

Skoda Diwali Offers 2026: दिवाली से पहले नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Skoda की फेस्टिव डील आपके काम आ सकती है। बता दें कि कंपनी अक्टूबर 2026 में अपनी तीन कार Skoda Kylaq, Skoda Kushaq और Skoda Slavia पर खास ऑफर निकाल रहे है। इनमें सबसे ज्यादा फायदा कॉम्पैक्ट SUV Kylaq पर मिल सकता है। वहीं Kushaq पर ₹80,000 तक और Slavia सेडान पर ₹30,000 तक के बेनिफिट दिए जा रहे है। लेकिन ये अधिकतम ऑफर हैं और हर ग्राहक को पूरी छूट मिलना जरूरी नहीं है।

इसको लेकर Autocar India की रिपोर्ट में बताया गया है कि ये ऑफर 31 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। वहीं वास्तविक लाभ शहर, डीलरशिप, स्टॉक और ग्राहक की पात्रता के आधार पर अलग हो सकते हैं।

Skoda Kylaq पर ₹90,000 तक की बचत

बताया जा रहा है कि Skoda Kylaq पर अधिकतम ₹90,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें ₹40,000 तक का डीलर डिस्काउंट और ₹30,000 तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा पात्र ग्राहकों को ₹20,000 तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट मिल सकता है।

वहीं Kylaq की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.59 लाख से ₹13.09 लाख के बीच है। वहीं फीचर्स को देखे तो इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 115bhp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक विकल्प उपलब्ध हैं।

Skoda की कार पर डिस्काउंट।

Skoda Kushaq पर ₹80,000 तक के ऑफर

मिड-साइज SUV Skoda Kushaq पर ₹80,000 तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। इनमें ₹30,000 तक का डीलर डिस्काउंट, ₹30,000 तक का एक्सचेंज बोनस और ₹20,000 तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर शामिल है। वहीं Kushaq की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.69 लाख से ₹19.19 लाख तक है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 115bhp की पावर देता है जबकि 1.5-लीटर इंजन 150bhp की पावर जनरेट करता है। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वेरिएंट चुन सकते हैं।

Skoda की कार पर डिस्काउंट।

Slavia सेडान पर ₹30,000 तक का फायदा

सेडान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Skoda Slavia पर ₹30,000 तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें ₹20,000 तक का एक्सचेंज बोनस और ₹10,000 तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10 लाख से ₹18.84 लाख के बीच है। इसमें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं।

Skoda की कार पर डिस्काउंट।

कार खरीदने से पहले जरूर करें यह काम

सलाह दी जाती है कि अधिकतम बेनिफिट का मतलब सीधे इतनी नकद छूट मिलना नहीं है। एक्सचेंज बोनस के लिए पुरानी कार देना और कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर के लिए पात्र होना जरूरी हो सकता है। वहीं बुकिंग से पहले डीलर से लिखित कोटेशन लेकर सभी छूट की शर्तें जांचें जिससे बाद में कोई परेशानी ना हो।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता