Car Paking को त्यौहारों के टायम और भी सावधानी से लगाना चाहिए। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. दिवाली का मौका खुशियों का त्यौहार होता है, जिसमें घर के बच्चों से लेकर बड़े रोशनी फैलाते हैं और पटाखे फोड़ते हैं। इस त्यौहार को मनाने का हर किसी का तरीका अलग होता है, जिसकी वजह से दुर्घटना के चान्स भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी गाड़ी है, तो कुछ चीजों का ध्यान आपको रखना चाहिए।
कार पार्किंग का ध्यान रखें
- दिवाली पर यह जरूरी है कि आसपास कार की साइड में पटाखे चलाने वाले से उसे दूर रखा जाए। ऐसे में गली के अंदर खड़ी कार में आग भी लग सकती है।
- दिवाली पर अपनी कार को पार्क करते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कार को सही और सुरक्षित जगह पर पार्क करना जरूरी है। आप कार को इंदौर पार्किंग में रखेंगे तो ज्यादा फायदा होगा।
- इंदौर पार्किंग कार को डायरेक्ट धूप, तूफान और बारिश से भी बचाती है। अगर आप आसपास इंदौर पार्किंग को नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं, तो ऑनलाइन भी इसे सर्च कर सकते हैं।
- कई एरिया में आपको पेड पार्किंग प्लान मिल जाएंगे, जिसमें आप कुछ पैसे देकर अपनी कार पार्क कर सकते हैं। त्यौहार के समय ये ऑप्शन अच्छा रहेगा।
गली में खड़ी कार का ध्यान
- धूप, बारिश और आंधी-तूफान से बचने के लिए आप कार पर कवर लगाते हैं, जो बेहद जरूरी है, लेकिन दिवाली के मौके पर भी कार को खतरे से बचा सकता है। इससे पटाखे के टुकड़े से कार को बचाया जा सकता है।
- कार में फायर एक्सटिंग्विशर रखना बेसिक सेफ्टी प्रोटेक्शन के लिए होता है, जो आपको फॉलो करना जरूरी है। तो घटना के समय यह आपकी बचाव में मदद करेगा।
- कार खड़ी हो या फिर आप इसे चला रहे हों, ध्यान रखें कि आप उसकी विंडो को बंद करके रखें।