Car को देखकर करें ये काम। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

भारत में बढ़ी लग्जरी गाड़ियों की मांग, मर्सिडीज और लैंड रोवर की रिकॉर्डतोड़ सेल

इस वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी कार ब्रांड बनी मर्सिडीज-बेंज। कंपनी ने FY2025 में भारत में 18,928 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 4% ज्यादा है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में तेजी से बदलती जीवनशैली और बढ़ती आमदनी के चलते लग्जरी गाड़ियों की डिमांड में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। वित्त वर्ष 2024-25 (FY2025) के दौरान इन गाड़ियों की बिक्री में रिकॉर्डतोड़ उछाल आया है। देशभर के ग्राहकों ने इस साल मर्सिडीज, लैंड रोवर, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी हाई-एंड कारों को खूब पसंद किया।

मर्सिडीज-बेंज की जबरदस्त पकड़

इस वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी कार ब्रांड बनी मर्सिडीज-बेंज। कंपनी ने FY2025 में भारत में 18,928 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 4% ज्यादा है। कंपनी का कहना है कि यह अब तक के किसी भी वित्तीय वर्ष की सबसे अधिक बिक्री है।

“E-Class LWB मर्सिडीज की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार रही।”

कंपनी ने यह भी दावा किया कि 1.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली टॉप-एंड व्हीकल्स की डिमांड में भी भारी इजाफा हुआ है।

जगुआर लैंड रोवर की ऐतिहासिक सेल

Jaguar Land Rover (JLR) ने FY2025 में अब तक की सबसे शानदार बिक्री दर्ज की। कंपनी ने इस वित्त वर्ष में 6,183 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 40% ज्यादा है।

“भारत में JLR के 17 सालों के इतिहास में यह सबसे बड़ी सालाना बिक्री है।”

पिछले दो वर्षों में ब्रांड की रिटेल सेल लगभग दोगुनी हो चुकी है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

BMW, Lexus और Audi भी पीछे नहीं

  • लेक्सस इंडिया ने भले ही आधिकारिक आंकड़े नहीं दिए हों, लेकिन कंपनी का दावा है कि FY2025 में उसकी बिक्री 19% तक बढ़ी है।
  • BMW ग्रुप ने FY2025 की चौथी तिमाही में 3,914 यूनिट्स की बिक्री की, जिनमें से 3,764 BMW और 150 Mini गाड़ियां थीं।
  • Audi India ने FY25 के Q4 में 1,223 यूनिट्स बेचीं, जो कि पिछली तिमाही की तुलना में 17% की वृद्धि दर्शाती है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO