Red Fort Metro पर क्या हुआ नुकसान। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका: एक की मौत, कई घायल, जामा मस्जिद स्टेशन बंद

Red Fort Explosion: दिल्ली के लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में अचानक शक्तिशाली विस्फोट हो गया।

सिमरन सिंह

Car Blast Delhi: सोमवार शाम दिल्ली के लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में अचानक शक्तिशाली विस्फोट हो गया। इस धमाके में कई व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुए। यह इलाका दिल्ली का उच्च-सुरक्षा क्षेत्र माना जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

मेट्रो सेवाएं जारी, जामा मस्जिद स्टेशन बंद

धमाके के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई कि क्या दिल्ली मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्पष्ट किया कि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं, केवल सुरक्षा कारणों से जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे लाल क़िला या समीपवर्ती स्टेशनों से अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं। मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि "लोगों को सफर में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।"

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई

दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार, शाम लगभग 6:55 बजे धमाके की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सात दमकल गाड़ियाँ और 15 कैट एम्बुलेंस मौके पर रवाना की गईं। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद कार में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पाँच से छह वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।

जांच में जुटी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

दिल्ली पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, कार में विस्फोटक पदार्थ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच जारी है।

लोगों से अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और आस-पास के सभी प्रवेश द्वारों की गहन जांच की जा रही है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान