TVS Jupiter CNG, फोटो - सोशल मीडिया  
ऑटोमोबाइल

आ गया देश का पहला CNG स्कूटर, जानिए इस नए TVS Jupiter में क्या कुछ है खास?

TVS Jupiter CNG का डिजाइन इन 125 cc पेट्रोल मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें CNG को ध्यान में रखते हुए कुछ खास बदलाव किए गए हैं। इसमें 1.4 kg का CNG टैंक और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक है।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की शुरुआत बड़े ही जोश के साथ हो चुकी है। इस मौके पर TVS ने अपना नया Jupiter CNG स्कूटर पेश किया। यह स्कूटर भारत के टू-व्हीलर मार्केट में नई क्रांति लेकर आएगा। अभी तक सिर्फ CNG बाइक ही उपलब्ध थी, लेकिन यह देश का पहला ऐसा स्कूटर है जो CNG और पेट्रोल दोनों पर चलेगा।

TVS Jupiter CNG का डिजाइन इन 125 cc पेट्रोल मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें CNG को ध्यान में रखते हुए कुछ खास बदलाव किए गए हैं। इसमें 1.4 kg का CNG टैंक और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक है।

1 kg CNG में कितना दूरी तय करेगा?

कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर 1 kg CNG में 84 km का माइलेज देगा। इसके साथ ही TVS Jupiter CNG एक बार टैंक फुल होने पर 226 km तक चल सकेगा।

TVS Jupiter CNG का पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो Jupiter CNG में OBD2B कंप्लायंट इंजन दिया गया है। इसमें 125 cc का बायो-फ्यूल इंजन दिया गया है, जो 600 rpm पर 5.3 kW की पावर और 5500 rpm पर 9.4 Nm का टॉर्क देता है।

Jupiter CNG के टॉप फीचर्स

Jupiter CNG में नए और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED हेडलाइट्स, USB चार्जर, स्टैंड कट-ऑफ और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्कूटर को खास तौर पर इको-फ्रेंडली और फ्यूल-सेविंग के लिए डिजाइन किया गया है। ऑटोमोबाइल से डुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें... 

Jupiter CNG की इतनी हो सकती है संभावित कीमत

फिलहाल TVS Jupiter 125 पेट्रोल वर्जन की कीमत वैरिएंट के हिसाब से 88,174 रुपये से 99,015 रुपये के बीच है। माना जा रहा है कि इसका नया CNG वर्जन भी इसी रेंज में यानी करीब 90,000 रुपये से 99,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसमें CNG टैंक होने की वजह से बूट स्पेस थोड़ा कम हो सकता है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?