Mahindra XUV3XO और Maruti Suzuki Celerio कार (सौशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

Mahindra XUV3XO और Maruti Suzuki Celerio में जबरदस्त भिड़ंत, जानें दोनों कारों के सेफ्टी फीचर्स

कुछ दिनों पहले महिंद्रा की नई लॉन्च हुई Mahindra XUV3XO की पहली दुर्घटना की खबर सामने आई। महिंद्रा की नई कार की टक्कर Maruti Suzuki Celerio कार से हो गई। दोनों ही कारों की एक-दूसरे से टकराने की तस्वीर देख कर कोई भी कहेगा की महिंद्रा XUV 3XO ने सेलेरियो को धो दिया।

अंजू वशिष्ठ

नई दिल्ली: महिंद्रा और मारुति दोनों की कंपनियों की कारें भारत में बहुत पॉपुलर हैं। ग्राहक कार खरीदने से पहले अब माइलेज के साथ-साथ सेफ्टी फीचर पर भी ध्यान देते हैं। सबसे पहले ये देखते है कि गाड़ी की बॉडी कितनी मजबूत है, यानी कार को क्रैश टेस्टिंग में कीतनी सेफ्टी रेटिंग मिलती है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो पहले तो गाड़ी की आयरन स्ट्रेंग्थ ही बचाने का काम करती है और फिर सेफ्टी फीचर्स की बारी आती है।

कुछ दिनों पहले महिंद्रा की नई लॉन्च हुई Mahindra XUV3XO की पहली दुर्घटना की खबर सामने आई। महिंद्रा की नई कार की टक्कर Maruti Suzuki Celerio कार से हो गई। दोनों ही कारों की एक-दूसरे से टकराने की तस्वीर देख कर कोई भी कहेगा की महिंद्रा XUV 3XO ने सेलेरियो को धो दिया।

सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट की ये तस्वीर लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई। किसी ने Power of Mahindra लिखा तो किसी ने मारुति को बॉयकाट करने की बात कही। दोनों कारों के एक्सीडेंट की तस्वीर ने इनके फीचर लेकर सवाल खड़े कर दिए। आइए जानते हैं कि Mahindra XUV3XO और Celerio दोनों ही गाड़ियों की सेफ्टी रेटिंग कितनी है?

एडल्ट सेफ्टी में Celerio फेल

साल 2016 में Global NCAP ने Maruti Suzuki Celerio कार की टेस्टिंग की। टेस्टिंग के नतीजों ने हर किसी को चौंका दिया। कार की टेस्टिंग में पता चला कि एडल्ट सेफ्टी में मारुति की Celerio कार को 0 स्टार तो वहीं चाइल्ड सेफ्टी में 1 स्टार रेटिंग मिली थी। वहीं अगर महिंद्रा की XUV3XO कार कुछ हफ्तों पहले ही लॉन्च की गई है। इसलिए कार को अभी सेफ्टी रेटिंग नहीं मिली है। ये गाड़ी Mahindra XUV300 का अपग्रे मॉडल मानी जाती है। इसलिए अगर XUV300 की सेफ्टी रेटिंग देखें तो Global NCAP ने साल 2020 में इस मॉडल को एडल्ट सेफ्टी में 5 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 4 स्टार रेटिंग दी थी।

Mahindra XUV 3XO के सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से महिद्रा की SUV 3XO में लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम है। इसके अलावा एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग, हिल-होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल, व्हीकल डायनेमिक्स कंट्रोल, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti Suzuki Celerio सेफ्टी फीचर्स

सेलेरियो में ग्राहकों को हिल होल्ड असिस्ट, EBD के साथ ABS, डुअल एयरबैग्स, स्पीड अलर्ट, इंजन इमोबिलाइजर और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे खास फीचर्स मिलते हैं।

कार की कीमत

Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरुम कीमत 7.49 लाख से 15.49 लाख तक है। दूसरी तरफ Maruti Suzuki Celerio की एक्स-शोरुम कीमत 5.36 लाख से 7.04 लाख तक है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब