Citroen Basalt में क्या कुछ है खास। (सौ. Citroen) 
ऑटोमोबाइल

Hyundai Creta को टक्कर देने आ गई Citroen Basalt SUV, मिल रहा है ₹2.8 लाख तक का भारी डिस्काउंट

भारतीय एसयूवी बाजार में Hyundai Creta बेस्टसेलिंग में गिनी जाती है। लेकिन मार्केट में एक ऐसी SUV भी मौजूद है जो फीचर्स, कीमत और डिजाइन के मामले में Creta को कड़ी टक्कर देती है।

सिमरन सिंह

भारतीय एसयूवी बाजार में Hyundai Creta एक लंबे समय से बेस्टसेलिंग गाड़ियों में गिनी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में एक ऐसी SUV भी मौजूद है जो फीचर्स, कीमत और डिजाइन के मामले में Creta को कड़ी टक्कर देती है लेकिन फिर भी चर्चाओं से दूर है? जी हां, हम बात कर रहे हैं Citroen Basalt SUV की, जिस पर अब कंपनी ₹2.8 लाख तक का आकर्षक डिस्काउंट दे रही है।

Citroen Basalt: कूपे-स्टाइल में स्टाइल और आराम का कॉम्बो

पिछले साल लॉन्च हुई Citroen Basalt कूपे-स्टाइल SUV ने भारतीय बाजार में एक नया ट्रेंड शुरू करने की कोशिश की थी। शानदार डिजाइन, आकर्षक कीमत और प्रीमियम इंटीरियर इसे एक खास विकल्प बनाते हैं। हालांकि ब्रांड की सीमित उपस्थिति और प्रचार की कमी के चलते यह गाड़ी ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोर पाई।

फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

अगर आप ₹10 से ₹16 लाख के बजट में एक स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV तलाश रहे हैं, तो Basalt एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है। मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत ₹9.71 लाख से शुरू होकर ₹16.63 लाख तक जाती है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं:

  • लेदरेट सीट्स के साथ दो-स्टेप रियर सीट रिक्लाइनिंग
  • सेगमेंट में पहली बार एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट
  • विंग-टाइप हेडरेस्ट
  • 10.25-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले
  • वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay
  • 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, क्रूज़ कंट्रोल
  • स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और वायरलेस चार्जिंग

इंजन और माइलेज में भी दम

Citroen Basalt दो इंजन ऑप्शन्स में आती है:

  • 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (80bhp, 115Nm)
  • 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (109bhp, 205Nm)

ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि टॉप वेरिएंट का माइलेज 19.5 kmpl तक जाता है।

बजट में स्टाइल और परफॉर्मेंस की तलाश खत्म

अगर आप Hyundai Creta का एक स्मार्ट और कम चर्चित विकल्प चाहते हैं, तो Citroen Basalt को नजरअंदाज न करें। डिस्काउंट के साथ यह SUV और भी अधिक वैल्यू फॉर मनी बन चुकी है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान