सड़क के बीच में कार में कोई परेशानी आने पर ये नबंर आपकी मदद करेगा (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

बीच सड़क पर गाड़ी हो गई खराब, ये नंबर आपकी हर मुश्किल करेगा आसान

हाईवे पर गाड़ी चलाते समय अगर कोई दुर्घटना घट जाए या फिर ऐसी कोई परेशानी आ जाए जिसमें आपको समझना है कि क्या करना है, तो आप एक नंबर के माध्यम से उस परेशानी को हल कर सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना एक आम सी बात हो गई है। कई बार ड्राइवर इस दौरान कुछ चीजों को लेकर परेशान भी रहते हैं। यदि हाईवे के बीच में आपकी गाड़ी खराब हो जाए या फिर उसका पेट्रोल खत्म हो जाए, तो आप क्या करें? क्योंकि ऐसी स्थिति में एक्सीडेंट जैसी मुश्किलें भी आपको घेर लेती हैं। तो इस चीज से बचने के लिए NHAI की तरफ से हाईवे पर लोगों की सुविधा को बनाए रखने के लिए सर्विस ऑफर किया जा रहा है, जो इमरजेंसी स्थिति में आपकी मदद करेगा।

NHAI हेल्पलाइन नंबर

अगर गाड़ी चलाते समय उसका फ्यूल खत्म हो जाए, गाड़ी किसी कारण से बंद पड़ जाए या फिर एक्सीडेंट हो जाए, तो इस सिचुएशन में हाईवे के हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको बस अपनी लोकेशन और नाम के बारे में बताना है, और आपके पास मदद पहुंच जाएगी।

इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके गाड़ी को टो करने के लिए टोइंग वैन को भी भेजा जा सकता है, जो नजदीकी गैरेज तक उसे लेकर जाएगी। अगर एक्सीडेंट हुआ है, तो आपकी मदद के लिए टोल प्लाजा के एंबुलेंस को भी भेजा जाएगा।

नई कार के साथ मिलेगी सुविधा

अगर आपकी गाड़ी नई है या फिर फेस्टिव सीजन में न्यू कार खरीदने के बारे में आप प्लान कर रहे हैं, तो शोरूम पर सेल्समैन से यह सवाल जरूर पूछें कि आखिर नई गाड़ी के साथ कंपनी की तरफ से आपको किस साल की क्या-क्या चीज फ्री मिल रही है। फ्री रोड साइड असिस्टेंट की सुविधा इसके जरिए आपको मिल सकती है। फ्री रोडसाइड असिस्टेंट का फायदा आप उठा सकते हैं और नजदीकी गैरेज तक पहुंचा जा सकता है। कार इंश्योरेंस खरीदते वक्त आप रोड साइड असिस्टेंट एड-ऑन पॉलिसी में जरूर रखें ताकि अगर आपकी गाड़ी खराब हो, तो पास के गैरेज में जाने के बाद भी आपके पैसे न लगे।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज