Car Safety (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

Car Safety: गर्मी में कार बनी आग का खतरा, ये 5 चीजें अंदर रखीं तो पड़ सकता है भारी

Car Safety In Summer: गर्मी के मौसम में कार सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी भट्टी जैसी गर्म हो जाती है। ऐसे में कुछ बातों और चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

सिमरन सिंह

Car Safety Tips: गर्मी के मौसम में कार सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी भट्टी जैसी गर्म हो जाती है। जब कार लंबे समय तक धूप में खड़ी रहती है, तो उसका तापमान सामान्य से कई गुना बढ़ जाता है।

ऐसी स्थिति में अगर कुछ खास चीजें कार के अंदर छोड़ दी जाएं, तो वे आग लगने या विस्फोट का कारण बन सकती हैं। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि किन चीजों को कार में रखना खतरनाक साबित हो सकता है।

चश्मा: छोटा सामान, बड़ा खतरा

अक्सर लोग अपना चश्मा डैशबोर्ड पर रख देते हैं, लेकिन यह आदत खतरनाक हो सकती है। चश्मे का लेंस मैग्नीफाइंग ग्लास की तरह काम करता है और धूप को एक जगह फोकस कर देता है। इससे सीट, कागज या अन्य ज्वलनशील चीजों में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

Glasess in car

परफ्यूम और डियोड्रेंट: विस्फोट का खतरा

कार में परफ्यूम या डियोड्रेंट की बोतल छोड़ना भी जोखिम भरा होता है। इनमें मौजूद अल्कोहल गर्मी में तेजी से फैलता है और ज्वलनशील बन जाता है। ज्यादा तापमान में ये बोतलें फट भी सकती हैं, जिससे आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में Car Safety को ध्यान में रखते हुए इसको कार में नहीं रहना चाहिए।

Perfumes and Deodorants in car

लाइटर: कभी न करें ये गलती

अगर आप कार में लाइटर छोड़ देते हैं, तो यह एक बड़ी भूल हो सकती है। गर्मी के कारण कार के अंदर का तापमान इतना बढ़ सकता है कि लाइटर फट जाए और तुरंत आग लग जाए। यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है।

Lighter in car

मोबाइल और पावर बैंक: छिपा हुआ खतरा

आजकल लोग अक्सर अपने मोबाइल फोन या पावर बैंक कार में छोड़ देते हैं। लेकिन ये इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खतरे से खाली नहीं हैं। अत्यधिक गर्मी में इनकी बैटरी ओवरहीट हो सकती है, जिससे विस्फोट या आग लगने की संभावना रहती है।

Mobile and Power Bank in car

पानी की बोतल भी बन सकती है कारण

सुनने में अजीब लगे, लेकिन पारदर्शी प्लास्टिक या कांच की पानी की बोतल भी खतरा बन सकती है। यह धूप को लेंस की तरह फोकस कर सकती है, जिससे कार के अंदर किसी ज्वलनशील वस्तु पर गर्मी केंद्रित होकर आग लग सकती है।

Water bottle in car

बचाव ही सबसे बड़ा उपाय जो Car Safety के लिए सही

गर्मी के मौसम में कार को सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है। कोशिश करें कि कार को छांव में पार्क करें और ऐसी कोई भी चीज अंदर न छोड़ें, जो गर्मी में नुकसान पहुंचा सकती है। छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

JSSC ऑफिस में CID की बड़ी रेड! सचिव से हुई पूछताछ, CGL परीक्षा में धांधली की जांच तेज

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें