कार की सुरक्षा के लिए करें ये काम। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

गर्मी में ऐसे रखें अपनी कार को सुरक्षित और ठंडा, नहीं होंगे ज्यादा खर्च और नुकसान

देश में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है, ऐसे में आपकी कार को भी उतनी ही देखभाल की जरूरत है, जितनी आपको खुद को गर्मी से बचाने की। ऐसे में गर्मियों में कुछ बातों का ध््यान रखना जरूरी है।

सिमरन सिंह

जैसे-जैसे देश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है, वैसे-वैसे आपकी कार को भी उतनी ही देखभाल की जरूरत है, जितनी आपको खुद को गर्मी से बचाने की। तेज़ धूप न सिर्फ आपकी ड्राइविंग को असहज बनाती है, बल्कि आपकी गाड़ी की हालत को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। डैशबोर्ड पर दरारें, फीकी पड़ती पेंट और गर्म सीटें—ये सब गर्मी के असर के संकेत हैं। लेकिन कुछ आसान उपायों से आप अपनी कार को गर्मी से बचा सकते हैं।

सही जगह पार्किंग है सबसे ज़रूरी

जहां संभव हो, कार को पेड़ की छांव, गैराज या किसी छायादार स्थान पर पार्क करें। केवल 30 मिनट की धूप में ही कार का इंटीरियर तंदूर बन सकता है। छाया न सिर्फ तापमान कम करती है, बल्कि कार के पेंट और इंटीरियर को UV किरणों से बचाती है।

सनशेड्स और वाइज़र्स का करें इस्तेमाल

अगर छाया न मिले, तो विंडशील्ड और रियर विंडो पर सनशेड्स लगाएं। इससे हीट अंदर आने से रोकी जा सकती है। साथ ही साइड विंडो वाइज़र्स भी लगाएं, जो धूप की चमक को कम करते हैं और केबिन को ठंडा बनाए रखते हैं। दोनों फ्रंट और बैक विंडो को कवर करना सबसे बेहतर रहेगा।

गर्म सीटों और स्टीयरिंग से बचने के लिए टॉवल ट्रिक

सफेद या हल्के रंग के तौलिए सीट और स्टीयरिंग पर बिछाएं। अगर थोड़ा सा नम तौलिया इस्तेमाल करें तो और भी राहत मिलेगी। इससे गर्म सतहों से तुरंत राहत मिलती है।

खिड़कियां थोड़ी सी खोलें

अगर कार कुछ देर के लिए धूप में खड़ी रहने वाली है, तो खिड़कियों को थोड़ा-सा खोलकर रखें। इससे अंदर की हवा घूमती रहेगी और हीट बिल्डअप नहीं होगा। बस इतना ध्यान रखें कि खिड़की की दरार इतनी न हो कि सुरक्षा में चूक हो।

सोलर फैन है गेम चेंजर

सोलर पावर्ड फैन गर्मियों में कमाल करता है। ये इको-फ्रेंडली डिवाइस कार के बंद रहने पर भी अंदर हवा का संचार बनाए रखते हैं। लंबे समय तक पार्किंग के दौरान यह बेहद उपयोगी होता है।

आपकी गाड़ी की करेंगा सुरक्षा

छोटे-छोटे उपाय और सस्ते एक्सेसरीज़ आपकी कार को गर्मी में ठंडा और सुरक्षित बनाए रख सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी ड्राइविंग आरामदायक होगी, बल्कि दीर्घकालीन डैमेज और महंगे रिपेयर से भी बचा जा सकता है। इस गर्मी, अपनी कार को भी राहत दीजिए!

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह