Holi in Car (Source. Pinterest) 
ऑटोमोबाइल

होली में कार पर रंग पड़ा तो होगा बड़ा नुकसान, इन 8 आसान तरीकों से बचाएं अपनी गाड़ी

Holi Car Tips: होली का त्योहार खुशियों, रंगों और अपनों के साथ मस्ती का समय होता है। लेकिन त्योहार के बाद जब कार पर जमे रंग, पानी के दाग और गंदगी दिखती है, जिसको साप करना जरूरी है।

सिमरन सिंह

How To Protect Your Car During Holi: होली का त्योहार खुशियों, रंगों और अपनों के साथ मस्ती का समय होता है। लेकिन त्योहार के बाद जब कार पर जमे रंग, पानी के दाग और गंदगी दिखती है, तब असली परेशानी शुरू होती है। खासकर मिडिल क्लास परिवारों के लिए कार की पेंटिंग या इंटीरियर की सफाई पर अतिरिक्त खर्च भारी पड़ सकता है। ऐसे में क्यों न पहले से ही कुछ आसान उपाय कर लिए जाएं? यहां जानिए होली के दौरान अपनी कार को सुरक्षित रखने के 8 असरदार तरीके।

1. कार को ढककर रखें

अगर आपकी कार सड़क या खुले स्थान पर खड़ी रहती है, तो उसे कार कवर, तिरपाल या वाटरप्रूफ कवर से जरूर ढकें। पानी के गुब्बारे और रंगीन पाउडर से बचाने का यह सबसे आसान और सस्ता तरीका है।

2. वैक्स कोटिंग कराएं

त्योहार से पहले कार पर वैक्स या पॉलिश की परत चढ़वाना समझदारी है। यह पेंट पर एक सुरक्षात्मक लेयर बना देती है, जिससे रंग चिपकने की संभावना कम हो जाती है और खरोंच से भी बचाव होता है।

3. अंडों से बचाव भी जरूरी

होली में कुछ लोग रंगों के साथ अंडे भी फेंक देते हैं, जो पेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर कार पर अंडा गिर जाए, तो तुरंत माइक्रोफाइबर कपड़े और हल्के साबुन से साफ करें। गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, वरना दाग और जिद्दी हो सकता है। विंडस्क्रीन पर अंडा गिरने पर वाइपर न चलाएं, पहले गाड़ी रोककर साफ करें।

4. त्योहार के बाद तुरंत धुलाई

होली खत्म होते ही कार को तेज पानी की बौछार से धो लें। कोनों में जमे रंग को हल्के साबुन और मुलायम स्पंज से धीरे-धीरे साफ करें।

5. सीट और स्टीयरिंग को कवर करें

कार की सीट, स्टीयरिंग, गियर नॉब और फ्लोर मैट को तौलिये या प्लास्टिक कवर से ढक दें। इससे अंदरूनी हिस्सा दाग से बचा रहेगा।

6. यात्रियों को दें हिदायत

दोस्तों और बच्चों से कहें कि गीले या रंग लगे कपड़ों के साथ सीटों पर न रगड़ें। थोड़ा ध्यान बड़ी परेशानी से बचा सकता है।

7. गहरे दाग तुरंत साफ करें

अगर लाल या बैंगनी जैसे गहरे रंग का दाग लग जाए, तो हल्के साबुन या बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण से तुरंत साफ करें।

8. अंदर की गहन सफाई

होली के बाद सीट, कारपेट और मैट को वैक्यूम करें। डैशबोर्ड और अन्य हिस्सों को हल्के क्लीनर से पोंछें, ताकि कार फिर से नई जैसी दिखे।

ध्यान दें

थोड़ी सी सावधानी और कुछ आसान कदम आपकी कार को महंगे नुकसान से बचा सकते हैं। होली का मजा लें, लेकिन अपनी गाड़ी का भी ध्यान रखें। खुशियां मनाएं, रंग उड़ाएं और सुरक्षित ड्राइव करें।

नवभारत लाइव की तरफ से आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं।।

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS बिजनेस समिट से G7 पर जबरदस्त तंज, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को दिखाया आईना!

BRICS Summit 2026 में दिखेगी जयपुर की नवाबी झलक, 300 कारीगरों ने तैयार की सोने-चांदी की चमचमाती विशेष कटलरी

BRICS 2026: पीएम नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात की तैयारी शुरू, चीनी राजदूत बोले- संबंधों को बढ़ाएंगे आगे

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम