Highlight:
BMW ने नई तरह की इलेक्ट्रिक स्कूटर का कॉन्सेप्ट शेयर किया है।
इस स्कूटर का नाम BMW Vision CE रखा गया है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन को भारत में पेटेंट कर दिया गया है।
Self-Balancing Scooter India: वैसे आमतौर पर कोई भी दोपहिया वाहन को चलाने के लिए उसे बैलेंस करना और सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है, वहीं ट्रैफिक में रुकने पर संतुलन बनाए रखने के लिए पैर जमीन पर पैर भी टिकाने पड़ते है। लेकिन अब BMW Motorrad का एक कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर इस अनुभव को बदलने की कल्पना के साथ लोगों के सामने आया है। BMW Vision CE नाम के इस स्कूटर में सेल्फ-बैलेंसिंग तकनीक के साथ कार जैसी सुरक्षा देने वाला स्ट्रक्चर को भी देखा जा सकता है। वहीं भारत में इसके डिजाइन का पेटेंट दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।
लेकिन यह जानना जरूरी है कि पेटेंट का मतलब यह नहीं है कि स्कूटर भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट, कीमत या प्रोडक्शन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में इसे अभी के लिए एक संभावित भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तकनीक के रूप में देखा जा रहा है।
BMW Vision CE की खासियत में सबसे बड़ी बात इसका सेल्फ-बैलेंसिंग सिस्टम है। इसमें सेंसर और इलेक्ट्रिक एक्ट्यूएटर्स की मदद से स्कूटर को संतुलित रखने की व्यवस्था दिखाई गई है। वहीं इससे ट्रैफिक में रुकने या दोबारा चलने के दौरान राइडर को सामान्य स्कूटर की तरह बार-बार पैर जमीन पर टिकाने की जरूरत नहीं पड़ होती है।
वहीं इसका डिजाइन पारंपरिक स्कूटर से काफी अलग है। क्योंकि इसमें राइडर के चारों ओर सुरक्षा देने वाला स्ट्रक्चर बनाया गया है। लेकिन वास्तविक सड़क पर इसकी तकनीक कितनी प्रभावी होगी यह प्रोडक्शन मॉडल और टेस्टिंग से ही स्पष्ट हो सकेगा।
BMW ने Vision CE को हेलमेट और सामान्य राइडिंग गियर के बिना इस्तेमाल की कल्पना के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें मजबूत मेटल ट्यूब से बना केज और सीटबेल्ट वाली सीट दी गई है। साथ ही सामने का ट्यूबलर स्टील फ्रेम पैरों की सुरक्षा में मदद करता है जबकि केज कूल्हों और कंधों को साइड से लगने वाले प्रभाव से बचाने के लिए बनाया गया है।
लेकिन यह कंपनी के कॉन्सेप्ट से जुड़ा सुरक्षा दावा है। इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय सड़कों पर हेलमेट पहनने की कानूनी जरूरत खत्म हो गई है। वहीं राइडर्स को लागू ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।
BMW Vision CE के फीचर्स को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी बैटरी क्षमता, मोटर पावर, टॉप स्पीड और ड्राइविंग रेंज के आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। वहीं BMW CE 04 एक अलग इलेक्ट्रिक स्कूटर है इसलिए उसके स्पेसिफिकेशन्स को Vision CE का पक्का विवरण नहीं माना जा सकता।
साथ ही कंपनी ने Vision CE को भविष्य की शहरी मोबिलिटी के कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया है। जिसको लेकर भारत में इसके डिजाइन का पेटेंट दर्ज होने की खबर के बावजूद लॉन्च की तारीख, कीमत और प्रोडक्शन प्लान की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में ग्राहकों को इसके बाजार में आने का इंतजार करना होगा।