Anmol Ambani के पास करोड़ों की कार है जो वह हमेशा अपने साथ रखना पसंद करते है (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

Anmol Ambani को है गाड़ियों का शौक, लग्जरी कार की कीमत और फीचर्स उड़ाएगी रातों की नींद

मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी सुर्खियों का हिस्सा बने ही रहते हैं और अनिल अंबानी के बेटे भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। अनिल के दो बेटे हैं, जिनमें से पहले जय अनमोल अंबानी और दूसरे जय अंशुल अंबानी हैं, लेकिन हाल फिलहाल ही उनके बेटे जय अनमोल अंबानी सुर्खियों का हिस्सा बन चुके हैं क्योंकि उनके ऊपर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वह लग्जरी गाड़ियों का शौक रखते हैं, ऐसे में उनके पास कई शानदार गाड़ियां मौजूद हैं।

सिमरन सिंह

Luxury Car. मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी सुर्खियों का हिस्सा बने ही रहते हैं और अनिल अंबानी के बेटे भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। अनिल के दो बेटे हैं, जिनमें से पहले जय अनमोल अंबानी और दूसरे जय अंशुल अंबानी हैं, लेकिन हाल फिलहाल ही उनके बेटे जय अनमोल अंबानी सुर्खियों का हिस्सा बन चुके हैं क्योंकि उनके ऊपर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वह लग्जरी गाड़ियों का शौक रखते हैं, ऐसे में उनके पास कई शानदार गाड़ियां मौजूद हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीने वाले जय अनमोल अंबानी के पास रोल्स-रॉयस और लैंबॉर्गिनी जैसी महंगी गाड़ियां हैं, ऐसे में उनके कार की कीमत क्या है, यह जानना दिलचस्प होगा।

Rolls Royce Phantom

अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें से रोल्स-रॉयस की महंगी गाड़ी भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि इस गाड़ी की कीमत 8 करोड़ 99 लाख रुपए है, जो 6749 सीसी का पावरफुल इंजन होल्ड करती है और 563bhp की पावर और 900Nm टॉर्क जेनरेट करती है।

Lamborghini Gallardo

अनमोल अंबानी की लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में Lamborghini Gallardo भी शामिल है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपए है। यह स्पीड और स्टाइल के मामले में सभी को पीछे छोड़ती है और पावरफुल इंजन के साथ कई सारे फीचर्स के बेनिफिट्स भी देती है।

लग्जरी गाड़ियों के साथ महंगी जेट भी हैं उनके नाम

सामने आए कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास महंगी गाड़ियों के कलेक्शन के अलावा हेलिकॉप्टर और प्राइवेट जेट भी हैं, जिसका इस्तेमाल वह बिजनेस टूर या फिर काम के सिलसिले के लिए करते हैं। फिलहाल वह अपने पिता के साथ मिलकर कंपनी के नुकसान को उभरने की कोशिश कर रहे हैं।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज