Car में रखने वाली जरूरी चीजें। Source. gemini
ऑटोमोबाइल

महिलाओं की कार में ये 8 चीजें हमेशा होनी चाहिए, मुश्किल वक्त में बनेंगी आपकी सबसे बड़ी मदद

Car Emergency Kit: आज के समय में देखा जाता है कि महिलाएं बड़ी संख्या में खुद कार ड्राइव करती हैं। जिससे वो ऑफिस जाना, बच्चों को स्कूल छोड़ना या फिर अकेले लॉन्ग ड्राइव पर निकलने जैसे काम करती है।

सिमरन सिंह

Essentials for Women in Cars: आज के समय में देखा जाता है कि महिलाएं बड़ी संख्या में खुद कार ड्राइव करती हैं। जिससे वो ऑफिस जाना, बच्चों को स्कूल छोड़ना या फिर अकेले लॉन्ग ड्राइव पर निकलने जैसे काम करती है। वहीं अब कार सिर्फ सफर का साधन नहीं बल्कि रोजमर्रा की जरूरत का रास्ता भी बन चुका है। ऐसे में कार में कुछ जरूरी चीजें रखना बेहद समझदारी भरा कदम हो सकता है। बता दें कि ये सामान किसी अनहोनी या अचानक आई परेशानी के दौरान काफी काम आ सकता हैं।

फर्स्ट एड किट सबसे पहले रखें

किसी भी कार में एक छोटी लेकिन अच्छी फर्स्ट एड किट जरूर होना चाहिए। जिसमें बैंडेज, एंटीसेप्टिक वाइप्स, कॉटन और जरूरी बेसिक दवाइयां रखी जा सकती हैं। जो अचानक चोट लगने या तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचने तक शुरुआती मदद में काम आ सकें। इसके साथ ही महिला होते हुए आप कार में सेनेटरी नैपकिन भी कर सकती है जो पीरियड्स जैसी स्थिति में काम आ सकती है। इसके साथ एक पावर बैंक और कार चार्जर भी कार में रखना जरूरी है। जो फोन की बैटरी खत्म होना पर मुश्किल वक्त में बड़ी परेशानी को हल करने में मदद करता है क्योंकि इमरजेंसी कॉल, मैप और रोडसाइड असिस्टेंस के लिए फोन का आपके साथ होना जरूरी है।

टॉर्च और टायर किट भी आएगी काम

अगर रात में कार खराब हो जाए या टायर में परेशानी आ जाए तो फोन की फ्लैशलाइट हमेशा पर्याप्त नहीं होती है। इसलिए कार में एक मजबूत LED टॉर्च और अतिरिक्त बैटरी रखना बेहतर है। इसके अलावा टायर प्रेशर गेज, पोर्टेबल टायर इनफ्लेटर और जरूरी टूल किट भी काम आ सकते हैं। वहीं कार की स्टेपनी, जैक और व्हील स्पैनर की स्थिति भी समय-समय पर जरूर जांचें करें।

सेफ्टी के लिए ये चीजें न भूलें

वहीं रात या सुनसान जगह पर कार रुकने की स्थिति में रिफ्लेक्टिव वार्निंग ट्रायंगल और हाई-विजिबिलिटी जैकेट काफी उपयोगी होते हैं। इनसे सड़क पर दूसरी गाड़ियों को आपकी मौजूदगी का अंदाजा जल्दी लग सकता है। कार में जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी, इंश्योरेंस और रोडसाइड असिस्टेंस के नंबर भी फोन में सेव रखें। साथ ही पानी की बोतल और कुछ नॉन-पेरिशेबल स्नैक्स लंबे सफर में उपयोगी रहेंगे

जरूरत के हिसाब से बनाएं अपना कार किट

बता दें कि हर महिला ड्राइवर की जरूरत अलग हो सकती है। इसलिए कार में सामान भरने के बजाय सेफ्टी, कम्युनिकेशन और इमरजेंसी को प्राथमिकता दें। सामान को एक अलग पाउच या ऑर्गनाइजर में रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत ढूंढा जा सके।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल