FASTag का एक साल वाला फायदा। (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

15 अगस्त से शुरू होगा वार्षिक FASTag पास सिस्टम, टोल खर्च में होगी हजारों की बचत

Ministry of Road Transport, Expressway Toll Discount: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पूरे देश में एक नई वार्षिक फास्टैग पास प्रणाली शुरू करने जा रहा है। जो सभी के लिए फायदेमंद होगी।

सिमरन सिंह

Annual Fastag Scheme: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 15 अगस्त से पूरे देश में एक नई वार्षिक फास्टैग पास प्रणाली शुरू करने जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क कम करना और यात्रियों को किफायती यात्रा सुविधा प्रदान करना है। यात्री 15 अगस्त से इसे खरीदकर इस पास का लाभ उठा सकेंगे। हालाँकि, इसे खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण नियम और शर्तें जानना ज़रूरी है।

₹3,000 में 200 टोल पार, प्रति टोल सिर्फ ₹15

इस पास को खरीदने वाले लोगों को एक बार में ₹3,000 का भुगतान करना होगा। इसके बाद वे 200 टोल प्लाज़ा या एक वर्ष तक टोल पार कर सकेंगे। इस पास से औसतन प्रति टोल लागत ₹15 रह जाएगी, जो अभी लगभग ₹50 या उससे अधिक होती है। उदाहरण के लिए, अगर एक व्यक्ति 200 टोल पार करता है और प्रत्येक टोल का औसत ₹50 है, तो कुल ₹10,000 का खर्च आता है। लेकिन वार्षिक फास्टैग पास से यह खर्च घटकर सिर्फ ₹3,000 रह जाएगा, यानी सीधे तौर पर ₹7,000 की बचत।

पास खरीदने से पहले जानें ये जरूरी बातें

  • केवल प्राइवेट वाहनों के लिए: यह पास सिर्फ जीप, कार या वैन जैसे निजी वाहनों के मालिक ही खरीद सकेंगे। बस, ट्रक, टैक्सी या अन्य कमर्शियल वाहनों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
  • ट्रांसफर नहीं होगा: पास उसी वाहन के लिए मान्य होगा जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर से खरीदा गया है। इसे किसी अन्य वाहन में ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।
  • केवल नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मान्य: यह पास सिर्फ NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा संचालित नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लागू होगा। राज्य सरकारों, नगर निकायों या स्टेट एक्सप्रेसवे पर अलग से टोल देना होगा।
  • रिफंड योग्य नहीं: एक बार पास खरीदने पर इसे वापस नहीं किया जा सकेगा और न ही इसकी वैधता बढ़ाई जा सकेगी। अवधि समाप्त होने पर नया पास खरीदना होगा।

कैसे खरीदें वार्षिक FASTag पास

पास खरीदने के लिए वाहन मालिक को अपने वाहन नंबर और FASTag ID का उपयोग कर राजमार्ग यात्रा ऐप, NHAI या MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। FASTag का सक्रिय होना और सही तरीके से वाहन पर लगा होना जरूरी है। भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन किया जा सकता है।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर

CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल