TVS Jupiter कि शानदार बिक्री। Source. TVS
ऑटोमोबाइल

31 दिन में डेढ़ लाख के करीब बिकी ये फैमिली स्कूटर, TVS Jupiter ने मचा दी धूम, जानें कीमत और फीचर्स

TVS Jupiter Sales 2026: TVS Jupiter ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। अगस्त 2026 में इसकी करीब डेढ़ लाख यूनिट्स बिकी हैं जिससे यह टीवीएस की कुल घरेलू बिक्री में सबसे अहम मॉडल्स में शामिल हो गई है।

सिमरन सिंह

TVS Jupiter Price: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में फैमिली स्कूटर की डिमांड लगातार मजबूत बनी हुई है। जिसमें खासकर ऐसे स्कूटर जिन्हें रोजाना ऑफिस जाने से लेकर बच्चों को स्कूल छोड़ने और बाजार का सामान लाने तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। इस सेगमेंट में TVS Jupiter ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। बता दें कि अगस्त 2026 में इसकी करीब डेढ़ लाख यूनिट्स बिकी हैं जिससे यह टीवीएस की कुल घरेलू बिक्री में सबसे अहम मॉडल्स में शामिल रहा।

अगस्त में बिकीं 1.47 लाख से ज्यादा यूनिट्स

TVS Motor को लेकर बताए तो इसने अगस्त 2026 में घरेलू बाजार में कुल 4,33,796 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की जो पिछले साल के मुकाबले 17.6 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं इस प्रदर्शन में Jupiter की बड़ी भूमिका रही। कंपनी ने अगस्त में इसकी 1,47,450 यूनिट्स बेचीं जबकि अगस्त 2025 में 1,42,411 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह सालाना आधार पर Jupiter की बिक्री में 3.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में इस एक स्कूटर की हिस्सेदारी करीब 33.99 प्रतिशत रही। लेकिन जुलाई 2026 में बिकी 1,48,595 यूनिट्स के मुकाबले अगस्त में बिक्री थोड़ी कम दिखी थी।

110cc और 125cc इंजन का विकल्प

Jupiter को कंपनी ने 110cc और 125cc इंजन विकल्पों में पेश किया है। जिसमें 110cc मॉडल को रोजाना के इस्तेमाल और माइलेज को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जबकि 125cc वेरिएंट ज्यादा पावर की जरूरत वाले ग्राहकों के लिए लाया गया है। साथ ही फैमिली यूज के लिहाज से इसका स्टोरेज भी खास है। इसमें अंडर-सीट बूट स्पेस में रोजमर्रा का सामान रखने की सुविधा मिलती है जिससे बाजार या शॉपिंग के दौरान अतिरिक्त परेशानी कम हो सकती है।

नेविगेशन से लेकर स्मार्ट कनेक्टिविटी तक

वहीं आज स्कूटर खरीदते समय ग्राहक सिर्फ माइलेज और कीमत नहीं देखते बल्कि फीचर्स भी अहम हो गए हैं। जिसमें TVS Jupiter में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट मिलता है। साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए कॉल अलर्ट और SMS नोटिफिकेशन जैसी जानकारी भी स्क्रीन पर देखी जा सकती है। इसके अलावा फ्रंट फ्यूल फिलिंग कैप, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और LED हेडलैंप जैसे फीचर्स रोजमर्रा के इस्तेमाल को सुविधाजनक बनाते हैं।

74,125 रुपये से शुरू होती है कीमत

TVS Jupiter की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 74,125 रुपये बताई गई है। वहीं कंपनी इसे अलग-अलग वेरिएंट और फीचर्स के साथ पेश करती है जिनमें अलॉय व्हील, डिस्क ब्रेक और SmartXonnect जैसे विकल्प शामिल हैं। लेकिन वास्तविक ऑन-रोड कीमत शहर, RTO, इंश्योरेंस और चुने गए वेरिएंट के अनुसार अलग हो सकती है।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका