Highlights:
आग्नेय कोण में चूल्हा रखने से मिलते हैं शुभ परिणाम,
किचन में सिंक और चूल्हे की दिशा का रखें ध्याऩ
रसोई घर के लिए कौन से रंग हैं शुभ
जानिए पिस्ता ग्रीन और लेमन येलो का महत्व
चावल के डिब्बे में रखें मां अन्नपूर्णा की मूर्ति
Vastu Tips For Kitchen Direction: वास्तु शास्त्र में घर की रसोई को बेहद महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। ऐसी मान्यता है कि रसोई घर में पांच तत्वों का संतुलन और सही दिशा का का होना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में होना शुभ होता है। इस दिशा का संबंध अग्नि तत्व से माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सही दिशा में बनी रसोई परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मददगार साबित होती है।
वास्तु के अनुसार, रसोई में चूल्हे से लेकर सिंक तक, फ्रिज और अनाज रखने की जगह तक का विशेष ध्यान रखना चाहिए, तो आइए जानते हैं रसोई घर से जुड़े 10 महत्वपूर्ण वास्तु नियम-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई के लिए दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण को उपयुक्त माना गया है। आग्नेय कोण को अग्नि तत्व का स्थान माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में बनी रसोई घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का वातावरण बनाए रखने में बेहद सहायक होती है।
वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, रसोई में गैस चूल्हा आग्नेय कोण में रखना चाहिए और खाना बनाते समय व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर होना शुभ चाहिए है। इससे रसोई में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
रसोई घर में अनाज के डिब्बे, फ्रिज, चक्की और अन्य भारी सामान रखने के लिए दक्षिण एवं पश्चिम दिशा को उपयुक्त माना गया है। वास्तु के अनुसार, इन दिशाओं में भारी वस्तुएं रखने से घर में स्थिरता बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में सिंक उत्तर दिशा की तरफ रखना शुभ माना जाता है। आग्नेय कोण में सिंक रखने से बचने की सलाह दी जाती है। वास्तु मान्यताओं में आग और पानी के तत्वों को विपरीत माना गया है।
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, उत्तर दिशा में चूल्हा रखना आर्थिक असंतुलन का कारण माना जाता है। दक्षिण दिशा में चूल्हा रखने को परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल नहीं माना जाता। वास्तु विशेषज्ञ इन दोषों को दूर करने के लिए अलग-अलग उपाय सुझाते हैं।
रसोई घर की खिड़की के पास तुलसी या अन्य औषधीय पौधे लगाना अच्छा माना जाता है। इससे रसोई में हरियाली और ताजगी बनी रहती है। हालांकि, पौधों को पर्याप्त धूप और हवा मिलना भी जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में पिस्ता ग्रीन, लेमन येलो और लकड़ी जैसे रंगों का इस्तेमाल करना शुभ माना गया है। हल्के और प्राकृतिक रंग रसोई को सुंदर दिखाने में भी मदद करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां अन्नपूर्णा को अन्न और समृद्धि की देवी माना जाता है। इसलिए रसोई में चावल के डिब्बे में मां अन्नपूर्णा की छोटी मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती और मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, यदि रसोई आग्नेय कोण के अलावा किसी दूसरी दिशा में बनी है तो वास्तु स्वस्तिक, तांबे की ईंट, वास्तु कॉर्नर और वास्तु एरो जैसे उपाय सुझाए जाते हैं। हालांकि, इन उपायों को पारंपरिक वास्तु मान्यताओं के रूप में ही देखना चाहिए।
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, रसोई घर बनवाते समय दिशा, साफ-सफाई, रोशनी और वेंटिलेशन का ध्यान रखना जरूरी है। वास्तु शास्त्र में बताए गए इन नियमों को अपनाकर रसोई को व्यवस्थित और सुंदर बनाया जा सकता है।